न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मप्र / एक दिन में रिकॉर्ड 22 हजार से ज्यादा लोगों की हुई जांच, हर 39 टेस्ट में से मिला 1 (+); 18 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या

मध्यप्रदेश में सोमवार को एक दिन में 575 लोग संक्रमित मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 18 हजार 207 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 12:41:57

मप्र / एक दिन में रिकॉर्ड 22 हजार से ज्यादा लोगों की हुई जांच, हर 39 टेस्ट में से मिला 1 (+); 18 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या

मध्यप्रदेश में सोमवार को एक दिन में 575 लोग संक्रमित मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 18 हजार 207 हो गई है। एक दिन में 10 लोगों की मौत के बाद संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा 663 तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 22 हजार 261 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 248 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 21 हजार 686 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। सोमवार को हर 39 टेस्ट में से एक पॉजिटिव पाया गया। पॉजिटिव रेट 2.58% रहा। मध्य प्रदेश में 13 हजार 208 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस अब 4336 है।

भोपाल में मिले 88 नए मरीज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करे तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 88 नए मामले सामने आए। कोरोना का संक्रमण रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया है। यहां पर आरपीएफ थाना में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं पुलिस हेडक्वार्टर में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। यहां पर एक महिला कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। अशोकागार्डन थाने में एक भी कर्मचारी संक्रमित हुआ है। राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3781 हो गई है। वहीं संक्रमण से अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है। सुबह चिरायु अस्पताल से 21 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट गए। राजधानी में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2743 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 807 बचे हैं।

मध्यप्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब एक बार फिर लॉकडाउन करने को लेकर सोच-विचार शुरू हो गया है। ग्वालियर में एक दिन में 110 मरीज मिले, जबकि इंदौर में 92 और भोपाल में 88 संदिग्ध पॉजिटिव निकले। ग्वालियर में 7 दिन के लिए कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। शिवपुरी और भोपाल के इब्राहिमगंज में एक सप्ताह का लॉकडाउन भी कर दिया गया है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार सभी को त्योहार घर पर ही मनाना होंगे।

जबलपुर जिले में पिछले एक हफ्ते में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। जिला आपदा प्रबंधन समूह के निर्णय अनुसार जिन कॉलोनी, मोहल्लों में अधिक प्रकरण आ रहे है, वहां लॉकडाउन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनरल लॉकडाउन न किया जाए। जनरल लॉकडाउन सप्ताह में एक ही दिन रहे।

कंटेनमेंट इलाकों की संख्या में बढ़ोतरी

रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के बाद भी प्रदेश में कोरोना की बढ़ती संख्या के कारण कंटेनमेंट इलाकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को यह आंकड़ा 1350 था। शुक्रवार को 1462 हो गए। शुक्रवार को एक दिन में प्रदेश में 112 कंटेनमेंट इलाके बढ़ गए थे। अब इनकी संख्या सोमवार को 1613 तक पहुंच गई है। सोमवार को 27 हजार 757 लोगों को ऑडियो वीडियो कॉल के माध्यम से सलाह भी दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल