न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / कोरोना के कुल 9,563 केस, एक दिन में रिकार्ड 686 नए मरीज मिले, एक की हुई मौत

झारखंड में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड मरीज मिले. यहां एक दिन में 686 नए कोरोना के मरीज मिले

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jul 2020 11:59:03

झारखंड / कोरोना के कुल 9,563 केस,  एक दिन में रिकार्ड 686 नए मरीज मिले, एक की हुई मौत

झारखंड में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड मरीज मिले. यहां एक दिन में 686 नए कोरोना के मरीज मिले। नए मरीजों में रांची से 231, बोकारो से 3, चतरा से 12, धनबाद से 3, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 8, गढ़वा से 12, गिरीडीह से 82, गोड्डा से 2, गुमला से 9, हजारीबाग से 65, जामताड़ा से 4, खूंटी से 5, कोडरमा से 42, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 17, पलामू से 121, रामगढ़ से 3, सराईकेला से 5, सिमडेगा से 47 और पश्चिमी सिंहभूम से 8 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हजार 563 पहुंच गई है। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 5 हजार 467 जबकि स्वस्थ मरीजों की संख्या 3 हजार 984 हो गई है। मंगलवार को राज्य में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हो गई। मरीज की पहचान हजारीबाग निवासी के रूप में हुई है जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक और मरीज की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 112 हो गई है।

डबलिंग रेट में गिरावट

स्वास्थ्य सचिव ने माना कि लॉकडाउन में ढील के कारण राज्य में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। लोगों के मूवमेंट के कारण ग्रोथ रेट में तेजी आई है। जुलाई महीने में राज्य का ग्रोथ रेट 6.1% पर पहुंच गया है। डबलिंग रेट में भी गिरावट आई है। 30 जून को डबलिंग रेट 37 था जो कि अब 11.7 पर आ गया है। यह चिंता का विषय है। संक्रमण के मामले में हजारीबाग 5.66% पॉजिटिविटी के साथ नंबर वन पर है, जबकि रांची 4.7 के साथ दूसरे स्थान पर है।

राज्य में अभी 4 हजार 961 एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 4 हजार 50 एसिम्टैमैटिक है। यानि इनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं है। 58 मरीजों में किसी प्रकार के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। जबकि 23 मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है, वहीं महज 22 मरीज अति गंभीर हैं, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इन मरीजों में 17 पूर्वी सिंहभूम, 4 हजारीबाग व टीएमएच में भर्ती एक सरायकेला का मरीज है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों में ट्रूनेट जांच की सुविधा उपलब्ध है। सीसीएल, बीजीएच व टीएमएच में भी ट्रूनेट मशीनें लगाई गई हैं। अभी तक 87 मशीनें लगाई जा चुकी हैं। उसके अलावा 100 ट्रूनेट मशीनें और लगाई जाएंगी। जिसके माध्यम से सीएचसी स्तर पर भी जांच की सुविाा उपलब्ध कराई जाएगी। रिम्स, पीएमसीएच, एमजीएम और इटकी के अलावा हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच चल रही है।

कोरोना वायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9 हाजर 563 है। इनमें बोकारो के 159, चतरा के 281, देवघर के 157, धनबाद के 499, दुमका के 59, पूर्वी सिंहभूम के 1524, गढ़वा के 430, गिरिडीह के 383, गोड्डा के 111, गुमला के 294, हजारीबाग के 600, जामताड़ा के 67, खूंटी के 72, कोडरमा के 518, लातेहार के 232, लोहरदगा के 234, पाकुड़ के 220, पलामू के 373, रामगढ़ के 351, रांची के 1 हजार 911, साहेबगंज के 166, सरायकेला के 212, सिमडेगा के 470 और पश्चिमी सिंहभूम के 240 मरीज शामिल हैं।

राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 112 है। इनमें रांची के 22, धनबाद 14, पूर्वी सिंहभूम में 29, हजारीबाग में 11, गिरिडीह में 4, गोड्डा में 3 और कोडरमा में 3, सरायकेला में 4, बोकारो, देवघर, गुमला, साहेबगंज, चतरा, गढ़वा, रामगढ़ और कोडरमा में 2-2, जबकि पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा और देवघर के 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। प्रशासन राज्य में रिटायर्ड डीडीसी और बंगाल के एक मजदूर की मौत को आंकड़े में शामिल नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत