न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर / कोरोना की चपेट में 4507 लोग, कुल 211 की गई जान; सीनियर सर्जन का परिवार संक्रमित, 85 वर्षीय पिता की हुई मौत

ग्रीन जोन के बॉम्बे हॉस्पिटल के एक सीनियर सर्जन सहित उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। अस्पताल के डॉक्टर, परिवार के चार सदस्यों और घरेलू काम करने वाले सहयोगी की जांच करवाई गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Jun 2020 12:43:54

इंदौर / कोरोना की चपेट में 4507 लोग, कुल 211 की गई जान; सीनियर सर्जन का परिवार संक्रमित, 85 वर्षीय पिता की हुई मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को कोरोना के 46 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 4 हजार 507 तक पहुंच गई है। राहतभरी बात यह है कि 3 हजार 344 लोग काेरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। अभी जिले में 952 एक्टिव मरीज हैं। होटल और गार्डन में क्वारैंटाइन 4 हजार 390 लोग भी अब घर लौट चुके हैं। बुधवार को 4 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ जिले में पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा 211 तक पहुंच गया है। अब तक 77 हजार 462 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है।

सीनियर सर्जन का परिवार संक्रमित

उधर , ग्रीन जोन के बॉम्बे हॉस्पिटल के एक सीनियर सर्जन सहित उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। अस्पताल के डॉक्टर, परिवार के चार सदस्यों और घरेलू काम करने वाले सहयोगी की जांच करवाई गई थी। जिस समय ये जांच हुई, तब अस्पताल में उनके 85 वर्षीय पिता का कैंसर का इलाज चल रहा था। आमतौर पर मरीज के भर्ती होते ही कोरोना की जांच करवाई जाती है, पर लक्षण नहीं होने से उनका इलाज चलता रहा। जब 22 जून को डॉक्टर व उनके परिजन पॉजिटिव आए तो ताबड़तोड़ उनके सैंपल भी भेजे। डॉक्टर के पिता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, पर 23 की रात उनका निधन हो गया। बताते हैं कि पिता की मृत्यु के समय डॉक्टर अस्पताल में ही मौजूद थे। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन की टीम अलर्ट हुई और बुधवार को डॉक्टर के घर पहुंची। सभी चार सदस्यों को होम आइसोलेट कर दिया। अब ये पड़ताल की जा रही है कि डॉक्टर अस्पताल से संक्रमित हुए या परिवार के किसी सदस्य की वजह से सभी पॉजिटिव आए।

इस पूरे मामले में बॉम्बे हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा है कि डॉक्टर के पिता कैंसर के मरीज थे, इसलिए उन्हें एहतियातन आइसोलेशन वार्ड में रखा था। हमारे यहां चार बेड का आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। उनका इलाज कर रहे पांच नर्स व डॉक्टर को क्वारेंटाइन कर दिया है।

coronavirus,madhya pradesh,indore,shivraj singh chouhan,coronavirus cases in indore

वहीं, गुरुवार को अचानक से गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर पहुंचे। वे सीधे अरबिंदो अस्पताल पहुंचे, जहां पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड में दाखिल हुए। उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी वार्ड में पहुंचे। गृहमंत्री ने यहां पूरे वार्ड का निरीक्षण किया और कोराेना मरीजों से बात कर इलाज के साथ अन्य संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ है। आप निश्चिंत होकर इलाज करवाएं। किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। अरबिंदो प्रबंधन समेत डॉ विनोद भंडारी ने से इलाज को लेकर गृहमंत्री को जानकारी दी। वे कोरोना महामारी को लेकर अधिकारियों से बैठक भी करेंगे। गृहमंत्री के साथ कलेक्टर, आईजी, सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

बता दे, मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 441 है, वहीं 9 हजार 473 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 534 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका