न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर में कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में मिले 78 नए मरीज; किल कोरोना अभियान के तहत साढ़े 8 लाख से ज्यादा का हुआ सर्वे

इंदौर में सोमवार को कोरोना ब्लास्ट हुआ है यहां, एक दिन में 78 नए केस सामने आए। वहीं, 3 लोगों की मौत भी हुई। 4 केस रिपीट पॉजिटिव रहे, जबकि 12 सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 1:39:42

इंदौर में  कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में मिले 78 नए मरीज; किल कोरोना अभियान के तहत साढ़े 8 लाख से ज्यादा का हुआ सर्वे

इंदौर में सोमवार को कोरोना ब्लास्ट हुआ है यहां, एक दिन में 78 नए केस सामने आए। वहीं, 3 लोगों की मौत भी हुई। 4 केस रिपीट पॉजिटिव रहे, जबकि 12 सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए। अब तक 94 हजार 545 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है, इनमें 4 हजार 954 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा 249 तक पहुंच गया है।

राहतभरी बात यह है कि लगातार कोरोना पेशेंट ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं। अब तक 3 हजार 838 मरीज काेरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। अभी जिले में 867 एक्टिव मरीज हैं। होटल और गार्डन में क्वारैंटाइन 4 हजार 660 लोग भी अब घर लौट चुके हैं। सोमवार को दो अस्पतालों से 36 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। स्टाफ ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाते हुए विदाई दी। अरबिंदो अस्पताल से 32 और इंडेक्स अस्पताल से 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया। इनमें 60 साल से लेकर 90 वर्षीय महिलाएं भी शामिल हैं।

किल कोरोना अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 6 दिन में अब तक एक लाख 54 हजार 975 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें 8 लाख 57 हजार से ज्यादा लोगों से जानकारी जुटाई गई। इनमें से 969 सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की पहचान हुई। 669 ऐसे लोग थे, जिन्होंने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। इन लोगों की डॉक्टरों ने स्क्रीनिंग की, जिसमें 300 मरीज ऐसे मिले, जिन्हें यह शिकायत पाई गई। इनके कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा, जिसके तहत ना सिर्फ कोरोना, बल्कि मलेरिया, डेंगू की जांच भी कराई जाएगी।

आज मिले 86 मरीज

उधर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करे तो यहां मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 86 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले पिछले महीने दो दिन लगातार 78-78 मरीज संक्रमित मिले थे। नए मरीजों के बाद अब कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 3261 पर पहुंच गई। एक डॉक्टर के साथ अरेरा कॉलोनी में एक साल के मासूम समेत परिवार के 6 सदस्य पॉजिटिव आए हैं। भोपाल में सोमवार को 4 लोगों की कोरोना ने जान ले ली। अब तक कुल 113 लोगों की मौत हो चुकी है। रायसेन में आरएएफ के एक जवान पॉजिटिव आने के बाद 12 जवानों के सैंपल लिए गए।

भोपाल में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्ती करने की तैयारी कर ली गई है। यहां पर सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, बिना मास्क और लॉकडाउन के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर जुर्माना के साथ अब कोरोना वॉलिंटियर्स बनना होगा। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि प्रोटोकाॅल का पालन नहीं करने वालों को अब कोरोना वॉलिंटियर्स के रूप में ड्यूटी करना होगा। इसके बाद सजा के दौरान लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करने से लेकर सर्वे तक के कार्य करना होगा। यह निर्णय सोमवार को मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुलाई गई आपात बैठक में लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल