न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की रफ्तार चिंताजनक, 4 दिनों में भारत में दोगुने हुए मामले, केस की संख्या 2000 पार

देश में कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है जो की चिंताजनक है। देश में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में 4 दिनों में दोगुना इजाफा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 8:31:33

कोरोना की रफ्तार चिंताजनक, 4 दिनों में भारत में दोगुने हुए मामले, केस की संख्या 2000 पार

देश में कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है जो की चिंताजनक है। देश में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में 4 दिनों में दोगुना इजाफा हुआ है। गुरुवार सुबह तक कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या 2000 के पार चली गई है, जबकि इसके कारण मरने वालों की संख्या अबतक 58 हो गई है। बुधवार को महाराष्ट्र से सबसे भयावह तस्वीर सामने आई, जब एक ही दिन में कोरोना वायरस की वजह से सात लोगों ने दम तोड़ दिया। अकेले बुधवार को कोरोना पीड़ितों के 450 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में बुधवार को 110 नए मामले सामने आए है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 6 लोगों की मौत हुई है, हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने केवल 2 मामलों की पुष्टि की है। महाराष्ट्र में कुल 33 नए मामले बुधवार को सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 335 तक पहुंच गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

दिल्ली में 150 से ज्यादा संक्रमित

वहीं दिल्ली एक दिन में अब तक कम से कम 32 मामले सामने आ चुके हैं। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 150 से ज्यादा हो गई है। दिल्ली में मरीजों को बढ़ने की बड़ी वजह तमिलनाडु की तरह ही तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोग हैं। तबलीगी जमात के सदस्यों को राजधानी में अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही 6 डॉक्टर्स भी कोरोना पीड़ित मिले हैं, इनमें से ज्यादातर या तो कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आए थे या फिर कहीं की यात्रा से आए हैं।। वहीं बुधवार को राजस्थान में 27, केरल में 24 और मध्य प्रदेश में बुधवार को 20 नए मामले सामने आए हैं।

उत्तर पूर्वी राज्य असम में पहला केस पता चलने के अगले दिन ही 12 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, वहीं तेलंगाना में भी 12 नए कोरोना के मरीजों की पता चला है। गुजरात में भी एक दिन में 13 मामले सामने आए हैं । बिहार में गया और नालंदा में कोरोना पीड़ित मिलने के बाद कुल आंकड़ा 24 हो गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में नए 7 कोरोना पीड़ित मिलने के बाद कोरोना पीड़ितों की संख्या 62 हो गई है।

आज सभी सीएम से चर्चा करेंगे पीएम मोदी

इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इस दौराना कोरोना वायरस को लेकर चर्चा होगी, साथ ही देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन पर भी बातचीत होगी। कोरोना वायरस के मसले पर ये दूसरी बार पीएम और सीएम के बीच की चर्चा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर