न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1000000 पार हुआ देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा, 25 हजार लोगों की मौत, रिकवरी रेट 63.25%

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस महामारी के कारण देश में 25 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 10:12:03

1000000 पार हुआ देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा, 25 हजार लोगों की मौत, रिकवरी रेट 63.25%

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस महामारी के कारण देश में 25 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जुलाई में रोजाना 500-600 लोगों के मरने की खबर आ रही है। हर रोज देश में हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो रही है। अब देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं देश में कोरोना रिकवरी रेट में भी सुधार देखने को मिला है।

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में अब रोजाना 30 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। देश में अब कोरोना वायरस के 10 लाख से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना रिकवरी रेट 63.25% पर पहुंच गया है। भारत (India) सबसे अधिक कोरोना केस के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। मौत के मामले में भारत अभी आठवें नंबर पर है, लेकिन हफ्ते-दस दिन में ही छठे नंबर पर आ जाएगा।

दुनिया में अब तक कोरोना के 1.37 करोड़ केस सामने आ चुके हैं। इनमें से आधे केस सिर्फ चार देशों अमेरिका, ब्राजील, भारत और रूस में हैं। अकेले अमेरिका में 36 लाख से अधिक केस हैं। ब्राजील में भी करीब 20 लाख केस हैं। भारत में गुरुवार शाम तक 9.76 लाख केस हो चुके हैं, जो देर रात 9 बजे तक 10 लाख पहुंच गए। रूस 7.52 लाख केस के साथ चौथे नंबर पर है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं। यहां अब तक 1.40 लाख लोग इस महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं। ब्राजील 75 हजार मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। ब्रिटेन (45 हजार) तीसरे, मैक्सिको (36 हजार) चौथे, इटली (35 हजार) पांचवें, फ्रांस (30 हजार) छठे और स्पेन (28 हजार) सातवें नंबर पर हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक इन देशों के बाद भारत का नंबर आता है। भारत में गुरुवार को इस महमारी से 25 हजारवीं मौत हुई। सबसे ज्यादा मौत के मामले में ईरान (13 हजार) नौवें और पेरू (12 हजार) दसवें नंबर पर हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 16 जुलाई सुबह तक कोरोना वायरस के 9,68,876 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 24 हजार 915 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। वहीं 6,12,815 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि अब देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए कोरोना मरीजों का आधिकारिक आंकड़ा अगले दिन सुबह जारी किया जाएगा।

भारत में कोरोना वायरस के केस और इससे होने वाली मौतें जुलाई में तेजी से बढ़ी हैं। पिछले हफ्ते देश में रोजाना तकरीबन 500-600 मौतें हुई हैं। मौतों की यह संख्या बढ़ती भी जा रही है। यह तय है कि भारत 6-7 दिन में स्पेन को मौत के मामले में पीछे छोड़ देगा। इसी तरह वह 9-10 दिन में फ्रांस से भी आगे निकल जाएगा। स्पेन और फ्रांस में रोजाना होने वाली मौतें काफी कम हो गई हैं।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर जानकारी दी की देश में अब कोरोना वायरस रिकवरी रेट 63.25% हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के ज्यादातर मामले मामूली लक्षण वाले हैं। मात्र 0.32% मरीज वेंटिलेटर पर हैं और 3% से भी कम मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत