न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योजना / देश में 75 जिलों की होगी निगरानी, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन का करेंगे पता

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) अब इन 75 जिलों में स्टडी शुरू करने की योजना बना रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं इन जिलों में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन तो शुरू नहीं हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 May 2020 10:53:47

योजना / देश में 75 जिलों की होगी निगरानी, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन का करेंगे पता

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 59 हजार 695 तक पहुंच गए है। शुक्रवार को 3345 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक दिन पहले इतने 3344 संक्रमित मिले थे। देश के 216 जिले कोरोना से अब तक अछूते हैं और वहां एक भी कोरोना केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। वहीं, 42 जिलों में पिछले 28 दिनों से, 29 जिलों में पिछले 21 दिनों से, 36 जिलों में पिछले 14 दिनों से जबकि 46 जिलों में पिछले 7 दिनों से एक भी नया कोरोना मरीज सामने नहीं आया है। हालाकि, कुछ ऐसे जिले हैं जो कोरोना संक्रमण के गढ़ बन चुके हैं। देश में करीब 75 जिलों में ही कोविड-19 के ज्यादातर मामले हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) अब इन 75 जिलों में स्टडी शुरू करने की योजना बना रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं इन जिलों में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन तो शुरू नहीं हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सभी राज्यों से कहा है कि वे हर जिले में सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) यानी सांस लेने में समस्या और इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों (ILI) वाले लोगों के कम से कम 250 सैंपलों को टेस्ट करें। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में ICMR का प्लान था कि क्लस्टर वाले या बहुत ज्यादा केसों वाले जिलों में इस तरह की स्टडी को रैपिड ऐंटी-बॉडी टेस्ट किट्स के जरिए जांच करके किया जाए। हालांकि, जब इन किट्स के नतीजों में विसंगतियां दिखने लगीं तब इस प्लान को स्थगित कर दिया गया। अब काउंसिल की योजना है कि इन 75 जिलों में ELISA (एंजाइमलिंक्ड इम्यूनोसोर्बेंट असे) टेस्ट किट्स के जरिए स्टडी की जाए। केंद्र ने ऐसा निर्देश इसलिए दिया है ताकि कोरोना वायरस के फैलाव पर नजर रखी जा सके और उसकी सही से निगरानी हो सके।

क्या है ELISA टेस्ट किट्स

ELISA टेस्ट किट्स भी रैपिड ऐंटी-बॉडी टेस्ट किट्स की तरह है क्योंकि यह भी व्यक्ति के खून में ऐंटी-बॉडी की सक्रियता का पता लगाता है। हालांकि, इन किट्स को अभी ICMR द्वारा वैधता का इंतजार है। ICMR ने कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की जांच के लिए मार्च महीने में भी इसी तरह की स्टडी की थी। हालांकि, ICMR यह शुरू से कहता आया है कि देश में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन का दौर शुरू हो चुका है इसके कोई पर्याप्त सबूत नहीं मिलें है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ