न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 94 हजार से ज्यादा मरीज; अब तक 78586 की हुई मौत

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू है। कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Sep 2020 10:03:30

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 94 हजार से ज्यादा मरीज; अब तक 78586 की हुई मौत

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू है। कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि कोविड (Covid-19) की चपेट में आकर 78 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट को देखें तो देश में कोरोना (Corona) के 94 हजार 372 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1114 लोगों की मौत हो गई है। नए केस आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 47 लाख 54 हजार 356 हो चुकी है। बता दें कि गुरुवार को 97 हजार 570 नए मामले सामने आए थे, जबकि 1201 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे तक का जारी कोरोना का आंकड़ा

कोरोना मरीजों की कुल संख्या - 4754356
कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा - 78586
ठीक हुए मरीजों की संख्या - 3702595
कुल एक्टिव केस - 973175

आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 10,71,702 कोरोना जांच की गई है ज​बकि अभी तक 5,62,60,928 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,084 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,37,765 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण से 391 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 29,115 हो गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से उबरने के बाद आज 13,489 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,28,512 हो गई है। राज्य में फिलहाल 2,79,768 मरीज इलाज करा रहे हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को एक लाख को पार कर गई जबकि राज्य में इस घातक वायरस से 1,221 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को राज्य में 1,669 नए संक्रमित सामने आए, इससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,00,705 हो गई है, जिनमें से 16,582 अब भी उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी जयपुर में 335 नए संक्रमित सामने आए। इसके अलावा अजमेर में 101, अलवर में 109, जोधपुर में 280 व कोटा में 152 लोगों के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 और लोगों मौत हुई हैं, जिससे कोविड-19 से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1221 हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 72 हो गई। वहीं स‍ंक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 445 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,230 हो गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि राज्य में अभी कोविड-19 के 3,194 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 5,947 मरीज ठीक हो चुके हैं और 15 मरीज राज्य से बाहर चले गये हैं।

पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से 76 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,288 पहुंच गई है जबकि संक्रमण के 2,441 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 77,057 हो गई है। लुधियाना में 14, अमृतसर में 11, जालंधर में 10, गुरदासपुर में सात, होशियारपुर और रुपनगर में पांच-पांच, बरनाला, पटियाला और कपूरथला में चार-चार, फतेहगढ़ साहिब में तीन, बठिंडा और संगरुर में दो-दो, मुक्तसर, मोहाली, मोगा, पठानकोट और तरण-तारण में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6846 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह राज्य में ऐक्टिव मामलों की कुल संख्या 67,955 हो गई है। इसके अलावा 2,33,527 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में रिकवरी का प्रतिशत 76.35 हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 73,58,471 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को कोरोना के 198 नए मरीजों के सामने आने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। कोविड-19 के संक्रमण से नोएडा में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 7,968 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

झारखंड में कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या अब 550 के करीब पहुंच गई है। झारखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमित 1 हजार 420 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हजार 460 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 45 हजार 74 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक 3 हजार 120 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 61 हजार 763 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका