न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 11 लाख के पार हुए कोरोना मरीज, एक दिन में मिले 38,759 संक्रमित, 674 की हुई मौत

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गया। अब तक 11 लाख 16 हजार 623 मरीज हो चुके हैं। इनमें 7,00,305 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 27 हजार 502 मरीजों की मौत हो गई। 3 लाख 88 हजार 414 मरीजों का इलाज चल रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 10:48:22

देश में 11 लाख के पार हुए कोरोना मरीज, एक दिन में मिले 38,759 संक्रमित, 674 की हुई मौत

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गया। अब तक 11 लाख 16 हजार 623 मरीज हो चुके हैं। इनमें 7,00,305 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 27 हजार 502 मरीजों की मौत हो गई। 3 लाख 88 हजार 414 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 759 केस सामने आए है। वहीं, आज 674 लोगों की मौत भी हुई है। आज 22 हजार 648 मरीज ठीक भी हुए है।

इस बीच, राहत की बात है कि एक महीने 10 दिन बाद दिल्ली में सक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को देश की राजधानी में 1 हजार 211 नए केस बढ़े। 9 जून के बाद एक दिन में संक्रमितों का यह सबसे कम आंकड़ा है। दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 22 हजार 793 हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 31 मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 3 हजार 628 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि बीते एक दिन में दिल्ली में 1 हजार 860 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 1 लाख 3 हजार 134 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। वैसे फिलहाल दिल्ली में कोरोना के 6 हजार 31 एक्टिव केस हैं। होम आइसोलेशन में 8 हजार 819 मरीज है जबकि पिछले 24 घण्टे में 5 हजार 762 RTPCR टेस्ट हुए हैं। पिछले 24 घण्टे में 14 हजार 444 एंटीजन टेस्ट हुए हैं।

वहीं, दिल्ली स्थित एम्स में सोमवार से कोरोना के इलाज के लिए तैयार कोवैक्सीन का मानव ट्रायल शुरू हो जाएगा। एम्स की एथिक्स कमेटी ने इसकी इजाजत दे दी। कोवैक्सीन के मानव पर पहले और दूसरे चरण के ट्रायल के लिए इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिचर्स (ICMR) की तरफ से दिल्ली के एम्स समेत 12 इंस्टीट्यूट्स को चुना गया है। इस वैक्सीन का ट्रायल 375 लोगों पर किया जाएगा, जिनमें 100 से ज्यादा वालंटियर्स पर ट्रायल एम्स में होगा।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9 हजार 518 कोरोना केस मिले हैं जो कि अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आने से 258 लोगों ने दम तोड़ दिया। जानलेवा वायरस की चपेट में आने से अब तक महाराष्ट्र में 11 हजार 854 लोगों की मौत हो चुकी है।स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 3 लाख 10 हजार 455 हो चुकी है। राज्य में 1 लाख 28 हजार 730 एक्टिव केस है। हालांकि महाराष्ट्र में इलाज के बाद 1 लाख 69 हजार 569 कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 2 हजार 250 नए कोरोना मरीज मिले हैं। लखनऊ में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहा है। यूपी की राजधानी में दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लखनऊ में रविवार को 392 नए केस मिले।

उधर, कोरोना की वैक्सीन को लेकर देश में 7 फार्मा कंपनियों ने शोध तेज कर दिया है। इसमें भारत बायोटेक, सीरम इंस्टिट्यूट, जायडस कैडिला, पैनेशिया बायोटेक, इंडियन इम्यूनोलॉजिकस, मायनवैक्स और बायोलॉजिकल हैं। इनमें भारत बायोटेक को क्लीनिकल ट्रायल के फेज-1 और फेज-2 के लिए केंद्र सरकार ने अनुमति दे दी है। जल्द ही इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री