न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा में 928 हुए कुल संक्रमित, राज्य में रिकवरी रेट में हुआ इजाफा

कोरोना वायरस मरीजों की संख्या सोमवार को हरियाणा में 928 तक पहुंच गई है। सोमवार को प्रदेशभर में 18 नए मरीज सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 9:10:44

हरियाणा में 928 हुए कुल संक्रमित, राज्य में रिकवरी रेट में हुआ इजाफा

कोरोना वायरस मरीजों की संख्या सोमवार को हरियाणा में 928 तक पहुंच गई है। सोमवार को प्रदेशभर में 18 नए मरीज सामने आए हैं। अगर नए मरीजों की बात करें तो गुड़गांव में एक बार फिर 7 मरीज मिले। इसके साथ-साथ फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार में 3-3, महेंद्रगढ़ व करनाल में 1-1 मरीज मिला है। हरियाणा में इस समय 316 एक्टिव मरीज मिले हैं। वहीं, 36 मरीज अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।

हरियाणा / लॉकडाउन में BJP की मंत्री कमलेश ढांडा के लिए खुले मंदिर के द्वार, करवाई गई पूजा अर्चना

रिकवरी रेट में हुआ इजाफा

सोमवार को प्रदेशभर से 36 मरीज ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है। अब प्रदेश का रिकवरी रेट 64.44% पहुंच गया है। सोमवार को सोनीपत से 18 मरीज, गुड़गांव से 10 मरीज, महेंद्रगढ़ से 4 मरीज, रोहतक और नूंह से दो-दो मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अब कुल 598 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 114, फरीदाबाद में 77, सोनीपत में 93, नूंह में 60, झज्जर में 53, अंबाला में 40, पलवल 36, पानीपत में 30, पंचकूला में 23, जींद में 15, करनाल में 9, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, रोहतक में 4, महेंद्रगढ़ में चार, भिवानी और हिसार में तीन-तीन, कैथल, कुरुक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी, फतेहाबाद एक-एक मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।

करनाल / संक्रमित व्यक्ति की बेटी भी मिली कोरोना पॉजिटिव

इंद्री खण्ड के चौगावां के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) मिली है ,जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। वर्तमान में यहां आठ केस एक्टिव हैं, इन आठ केसों में एक व्यक्ति का केस रविवार को इंद्री के चौगावां गांव में मिला है। चौगावां का रहने वाला कोरोना संक्रमित दो दिन पहले ही गुड़गांव से आया था।

सिविल सर्जन डॉ अश्विनी आहूजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ग्रस्त व्यक्ति की 14 दिनों की हिस्ट्री जिस जिले की होती है, मरीज को उसी जिले में गिना जाता है। रविवार को चौगावां वासी जोकि गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता है वह 16 मई को अपने घर आया था और किसी सर्जरी के लिए मुलाना के मेडिकल कॉलेज में सर्जरी करवाने गया था।

राज्य में कहां कितने मरीज

गुरुग्राम में 211,
फरीदाबाद में 150,
सोनीपत में 137,
झज्जर में 90,
नूंह में 65,
अंबाला में 42,
पलवल में 39,
पानीपत में 38,
पंचकूला में 25,
जींद में 20,
करनाल में 19,
रोहतक में 12,
रेवाड़ी में 9,
सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ व यमुनानगर में 8-8,
हिसार में 7,
भिवानी में 6,
कैथल में 5,
चरखी-दादरी में 4,
भिवानी में 3

इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ