न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, CM केजरीवाल बोले - चिंता और घबराने की कोई बात नहीं

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) खुद कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर फिर से सक्रिए हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Sep 2020 7:58:06

दिल्ली में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, CM केजरीवाल बोले - चिंता और घबराने की कोई बात नहीं

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को 40 लाख के पार हो गया। अब तक 40 लाख 17 हजार 348 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के गंभीर मामलों की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि देश में अभी 3.5% मरीज ऐसे हैं जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 2% मरीजों को आईसीयू और 0.5% संक्रमितों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार से लेकर दिल्ली सरकार तक सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) खुद कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर फिर से सक्रिए हो गए हैं। शनिवार को सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने तैयारियों का जायज़ा लिया है, चिंता और घबराने की कोई बात नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन लापरवाही का कोई स्कोप नहीं है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 2914 केस आये हैं और 13 लोगों की मौत भी हुई है। शुक्रवार को डेथ रेट देखें तो 0.4% है। इसे जून से तुलना करें तो इतने ही 3000 केस में 66 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में 15 अगस्त से आज तक का डेटा देखें तो एक फीसदी मृत्यु दर है। सीएम ने कहा कि दिल्ली की स्थिति काफी ठीक है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मरीजों के लिए बेडों की कमी नहीं हैं।उनके मुताबिक, दिल्ली में अभी 14 हज़ार बेड्स हैं और 5 हजार बेड्स भरे हैं। इनमें 1600-1700 बाहर के मरीज़ हैं। उन्होंने कहा कि करीब 3300 मरीज़ ही दिल्ली के हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि देशभर से दिल्ली के अंदर लोग इलाज करवाने आ रहे हैं। ये खुशी की बात है। हमने व्यवस्था इतनी अच्छी कर दी है और लोग यहां इलाज करवाने आ रहे हैं। ऐसे में यह हमारे लिए गर्व की बात है। सीएम ने कहा कि बेड्स की चिंता करने की कोई बात नहीं है। अगर ज़रूरत पड़ेगी तो उसका भी प्लान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभी भी लापरवाही कर रहे हैं। लेकिन उन लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकलना है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। सीएम ने लोगों से टेस्टिंग करवाने की भी अपील की है।

हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम बनाकर ऑडिट

सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के एक-एक हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम बनाकर ऑडिट की है और सभी सुविधाओं को ठीक किया गया। सीएम ने माना कि लोग संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन जल्दी ठीक हो रहे हैं। दिल्ली में अब तक 87% लोग ठीक हो रहे हैं। सीएम ने केस बढ़ने का कारण भी बताया और कहा कि दिल्ली में नंबर क्यों बढ़ रहे हैं, क्योंकि हमने टेस्टिंग बढ़ा दी है। हमने डबल टेस्टिंग करके कोरोना पर हमला किया है। बकौल केजरीवाल, मुझे आंकड़े ठीक नहीं करने हैं, मुझे लोगों की सेहत की चिंता है और इसके लिए ज़्यादा टेस्टिंग करेंगे, ज़्यादा पहचान कर पाएंगे।

उधर, दिल्ली सरकार ने स्कूलों की बंदी 30 सितंबर तक जारी रखने का फैसला लिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 9 से 12वीं तक के छात्र 21 सितंबर से शिक्षकों की गाइडेंस के लिए स्कूल जा सकेंगे। हालांकि इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बाद में एसओपी जारी करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत