न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 4.26 लाख संक्रमित, कोरोना की रफ्तार ने दिल्ली को पहुंचाया दूसरे नंबर पर; कुल 59,746 मरीज

दिल्ली की बात करे तो पिछले 24 घंटे में तीन हजार नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 हजार 746 हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Jun 2020 5:26:46

देश में 4.26 लाख संक्रमित, कोरोना की रफ्तार ने दिल्ली को पहुंचाया दूसरे नंबर पर; कुल 59,746 मरीज

देश मे कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे में 15 हजार 140 मरीज बढ़े। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 26 हजार 140 हो गई है। 1 लाख 74 हजार 803 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 252 ठीक हो चुके हैं। कुल 13 हजार 704 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली की बात करे तो पिछले 24 घंटे में तीन हजार नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 हजार 746 हो चुकी है। दिल्ली अब कोरोना मामलों को लेकर दूसरे नंबर पर पहुच गई है, जबकि तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है। वहीं, एक लाख से ज्यादा मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले नंबर पर बना हुआ है। रविवार को कोरोना से सबसे ज़्यादा मौत महाराष्ट्र में रिकॉर्ड हुआ। यहां 186 लोगों ने दम तोड़ा। इसके बाद दिल्ली में 63, तमिलनाडु में 53, गुजरात में 25 और उत्तर प्रदेश में 43 मरीजों ने जान गंवाई है।

रविवार को सबसे ज्यादा 3 हजार 870 केस महाराष्ट्र में और इसके बाद 3 हजार मामले दिल्ली में आए। गुजरात में 27 हजार 260 कोरोना के मामले मिले। वहीं, उत्तर प्रदेश में आंकड़ा 17 हजार 731 पहुंच गया है। बीते 13 दिनों में देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इलाज करा रहे मरीजों की संख्या से काफी आगे निकल गई है। अब 1 लाख 74 हजार 803 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 252 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 13 हजार 704 मरीजों की मौत हो चुकी है।

टेस्टिंग में तमिलनाडु टॉप पर, दिल्ली आठवें स्थान पर

ICMR के 21 जून के टेस्टिंग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना टेस्ट के मामले में तमिलनाडु सबसे ऊपर है जबकि दिल्ली 8वें स्थान पर है। तमिलनाडु में 7 लाख 71 हजार 263 टेस्ट हो चुके हैं। महाराष्ट्र में 7 लाख 70 हजार 711 टेस्ट हुए हैं। राजस्थान में अब तक 6 लाख 10 हजार 393 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। वहीं, आंध्र प्रदेश में 5 लाख 29 हजार 206 टेस्ट, कर्नाटक में 5 लाख 5 हजार 786 टेस्ट, उत्तर प्रदेश में 4 लाख 49 हजार 108 टेस्ट, पश्चिम बंगाल में 3 लाख 72 हजार 370 टेस्ट हुए। वहीं, दिल्ली में अब तक 3 लाख 20 हजार 932 लोगों की टेस्टिंग की गई है।

महाराष्ट्र

19 मई (जब मामला 1 लाख पहुंचा): टेस्ट- 3,04,446
03 जून (जब मामला 2 लाख पहुंचा): टेस्ट- 5,05,564
13 जून (जब मामला 3 लाख पहुंचा): टेस्ट- 6,49,092
21 जून (जब मामला 4 लाख पहुंचा): टेस्ट- 7,70,711

दिल्ली

19 मई (जब मामला 1 लाख पहुंचा): टेस्ट- 1,17,558
03 जून (जब मामला 2 लाख पहुंचा): टेस्ट- 1,89,468
13 जून (जब मामला 3 लाख पहुंचा): टेस्ट- 2,36,801
21 जून (जब मामला 4 लाख पहुंचा): टेस्ट- 3,20,932

तमिलनाडु

19 मई (जब मामला 1 लाख पहुंचा): टेस्ट- 2,93,868
03 जून (जब मामला 2 लाख पहुंचा): टेस्ट- 4,81,974
13 जून (जब मामला 3 लाख पहुंचा): टेस्ट- 6,22,080
21 जून (जब मामला 4 लाख पहुंचा): टेस्ट- 7,71,263

गुजरात

19 मई (जब मामला 1 लाख पहुंचा): टेस्ट- 1,56,392
03 जून (जब मामला 2 लाख पहुंचा): टेस्ट- 2,26,922
13 जून (जब मामला 3 लाख पहुंचा): टेस्ट- 2,81,374
21 जून (जब मामला 4 लाख पहुंचा): टेस्ट- 3,18,697

उत्तर प्रदेश

19 मई (जब मामला 1 लाख पहुंचा): टेस्ट- 1,70,509
03 जून (जब मामला 2 लाख पहुंचा): टेस्ट- 2,79,414
13 जून (जब मामला 3 लाख पहुंचा): टेस्ट- 3,66,514
21 जून (जब मामला 4 लाख पहुंचा): टेस्ट- 4,49,108

बता दे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोरोना के मरीजो में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर परेशानी बढ़ती है, ऐसे में होम क्वारैंटाइन किए जा रहे मरीजों को ऑक्सीमीटर दिया जाएगा। वे हर एक-दो घंटे में अपनी जांच खुद करेंगे। ऑक्सीजन लेवल कम हुआ तो वे अस्पताल में फोन करेंगे और मेडिकल टीम ऑक्सीजन लेकर तत्काल उनके पास पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यहां बीते 10 दिन में टेस्टिंग तीन गुना बढ़ाई गई है। पहले रोजाना 5000 जांच की जा रही थीं, अब 18000 हो रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री