न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / 24 घंटे में 385 मरीज मिले, राज्य में 12525 संक्रमित; भागलपुर में लगा 5 दिनों का लॉकडाउन

बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में 385 मरीज मिले हैं और 324 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार 525 पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 11:57:29

बिहार / 24 घंटे में 385 मरीज मिले, राज्य में 12525 संक्रमित; भागलपुर में लगा 5 दिनों का लॉकडाउन

बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में 385 मरीज मिले हैं और 324 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार 525 पहुंच गई है। 98 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। 2 लाख 59 हजार 277 सैंपल की जांच हो चुकी है। पटना में पिछले 24 घंटे में 65 इलाकों में 255 नए मिले हैं। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भीतीजी, पटना मेयर का बेटा, भाजपा विधायक गायत्री देवी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रेलवे हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य कार्यालय अधीक्षक समेत 3 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। पटना में सबसे ज्यादा प्रभावित पटना सिटी इलाका है। यहां के 37 मुहल्लों में 62 नए मरीज सामने आए।

मेयर के बेटे को भी कोरोना

पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक अन्य सशक्त स्थायी समिति सदस्य आशीष कुमार सिन्हा की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार नगर निगम में अब तक तीन सशक्त स्थायी समिति सदस्य को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दरअसल, यह पूरा संक्रमण चेन 30 जून व एक जुलाई को कोरोना संक्रमित सशक्त स्थायी समिति सदस्य के निगम मुख्यालय में आने के बाद शुरू हुआ। मेयर के बेटे ने कहा कि जैसे ही हमने मुन्ना जायसवाल में कोरोना का लक्षण देखा तो हमलोग क्वारेंटाइन हो गए। 30 जून के बाद से ही घर नहीं जा रहे हैं। अपने आप को तमाम कार्यों से अलग कर लिया है। इससे अन्य किसी को संक्रमण न हो। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को हमलोग सामान्य तौर पर मुलाकात किए थे। उसी दौरान संक्रमण फैला। अभी मुझे किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। लेकिन, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है तो हर प्रकार से सावधानी बरत रहे हैं।

भागलपुर में पिछले 24 घंटे में मिले 26 नए मरीज

भागलपुर में पिछले 24 घंटे में 26 नए मरीज मिले हैं। जिले में बढ़ते संक्रमण को लेकर डीएम प्रणव कुमार ने अगले पांच दिनों तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। 9 जुलाई को सुबह 6 बजे से 13 जुलाई तक जिले में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाएं चालू रहेगी। राशन और दवा दुकानें, सरकारी कार्यालय, एटीएम, बैंक, दूध और पत्रकारों को छूट दी गई है। बेवजह बाहर निकले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिले में अब तक 643 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें 452 ठीक हो चुके हैं और 5 लोगों की जान गई है। 186 केस अभी एक्टिव है।

डीएम कुमार रवि ने 320 बेड वाले रेलवे के दो कोच को आइसोलेशन सेंटर के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए। वहीं, दीप नारायण प्रबंधन संस्थान, शास्त्री नगर और दशरथ मांझी इंस्टिट्यूट पटना को आइसोलेशन सेंटर के रूप में एक्टिवेट करने, पटना सिटी, बिहटा, बाढ़, मसौढ़ी और पालीगंज में पहले संचालित होने वाले आइसोलेशन सेंटर में 3 दिनों के अंदर 600 बेड की क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि सिंप्टोमेटिक मामलों में ही सरकारी अधिकारियों और कर्मियों व स्वास्थ्य कर्मी की जांच होगी। जिले में चार प्रकार के व्यक्तियों का कोरोना जांच किया जाएगा। इनमें पहला कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले, दूसरा कोरोना संक्रमण का लक्षण पाए जाने वाले, तीसरा कंटेनमेंट जोन में रहने वाले और चौथा हेल्थ वर्कर शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?