न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / कोरोना के 2762 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 57 हजार के पार

राज्य से कोरोना को लेकर अच्छी खबर आ रही है। यहां पिछले 6 दिन में जांच की संख्या दोगुनी 16275 से बढ़कर 35619 हो गई। अब तक 6 लाख 12 हजार 412 सैंपल की जांच हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Aug 2020 9:57:01

बिहार / कोरोना के 2762 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 57 हजार के पार

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 18 लाख के पार हो गया। अब तक देश में 18 लाख 04 हजार 702 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगातार 6वीं बार एक लाख केस केवल दो दिन में सामने आए। भारत में पिछले दिन 57 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पिछले एक सप्ताह से भारत में हर दिन कोरोना से बीमार होने वालों की तादाद 50 हजार से आगे निकल गई है। अबतक पूरे देश में कोरोना से 37 हजार 364 लोगों की मौत हुई है। वहीं, बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। यहां रोज सैकड़ों कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं। रविवार को बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजार 762 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 57 हजार 270 तक पहुंच गई।

वहीं, राज्य से कोरोना को लेकर अच्छी खबर आ रही है। यहां पिछले 6 दिन में जांच की संख्या दोगुनी 16275 से बढ़कर 35619 हो गई। अब तक 6 लाख 12 हजार 412 सैंपल की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में इस घातक वायरस से 10 और मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 322 हो गई है। विभाग के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में प्रतिदिन होने वाली जांच की संख्या दोगुनी हो चुकी है। मृतकों में कैमूर में तीन, रोहतास में दो जबकि पटना, बक्सर, गया, सारण और सुपौल में एक-एक मरीज शामिल है।

विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक 36 हजार 637 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 20 हजार 311 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक 6.12 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 63.97% है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को खबर सामने आई थी कि आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका रायभी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें पटना एम्स में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एम्स में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया था कि वे बुधवार को ही भर्ती हुए हैं और उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?