न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / बढ़ते कोरोना के कदम, एक दिन में मिले 428 (+) मरीज, 11111 पहुंची संक्रमितों की संख्या

बिहार में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 428 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11111 हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 9:49:12

बिहार / बढ़ते कोरोना के कदम, एक दिन में मिले 428 (+) मरीज, 11111 पहुंची संक्रमितों की संख्या

बिहार में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 428 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11111 हो गई। पिछले 24 घंटे में 217 संक्रमित ठीक हुए हैं। अबतक 8211 ने कोरोना को मात दी है। वहीं, बिहार की राजधानी का हाल बुरा है। यहां कुल मरीजों की संख्या 1016 हो गई। शुक्रवार को पटना में 71 नए मरीज मिले। पटना में 16 इलाकाें में मरीज मिले। दानापुर में 10, नौबतपुर में 14, पटना सिटी में 7, दनियावां में 7, एसके पुरी में 4 और राजीवनगर, कंकड़बाग, कुम्हरार, हनुमाननगर, बोरिंग रोड, पालीगंज, खेमनीचक, फुलवारीशरीफ, बख्तियारपुर में एक-एक संक्रमित मिला है। पटना सिटी में अबतक 215 मरीज मिल चुके हैं। उधर, पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। 45 साल का सत्येंद्र साव नवगछिया का रहने वाला था।

देर रात को जो मरीज मिले हैं उनमें औरंगाबाद में 19, बेगूसराय में 13, भागलपुर में 18, पूर्वी चंपारण में 19, गया में 9, जमुई में 8, कैमूर में 9, किशनगंज में 8, लखीसराय में 5, मधेपुरा में 2, मधुबनी में 5, मुंगेर में 20, मुजफ्फरपुर में 58, नालंदा में 44, पटना में 71, पूर्णिया में 7, रोहतास में 4, सहरसा में 15, शेखपुरा में 6, शिवहर में 3, सीतामढ़ी में 3, सीवान में 28 और पश्चिमी चंपारण में 19, अररिया में 5, कटिहार में 3, भोजपुर में 7, बांका में 2, दरभंगा में 21, गोपालगंज में 1, जहानाबाद में 5, नवादा में 6, समस्तीपुर में 1, सारण में 21 नए मामले सामने आए।

मुजफ्फरपुर जिले में 21 डॉक्टर संक्रमित

मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार काे सर्वाधिक 58 पाॅजिटिव मिले। संक्रमिताें में सदर अस्पताल के डाॅक्टर समेत दाे अफसर तथा एसकेएमसीएच के पांच डाॅक्टर व पारा मेडिकल स्टाॅफ शामिल हैं। शहर के कई निजी चिकित्सक भी काेराेना की चपेट में आए हैं। बताया जा रहा है कि कुल 21 डाॅक्टर व पारा मेडिकल स्टाॅफ संक्रमित हुए हैं।

8211 मरीज हुए ठीक

स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अबतक 8 हजार 211 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का मरीजों की संख्या 75.25% है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही 217 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात दी और स्वस्थ हो गए।

उधर, अरवल के उप विकास आयुक्त एवं जिला ग्राम अभियंत्रण संगठन के सहायक अभियंता को भी कोरोना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि राज्य में 24 घंटे में 7187 सैंपल की जांच की गई। राज्य में अबतक 2 लाख 43 हजार 167 सैंपल की कोरोना जांच की जा चुकी है।

बिना मास्क के पाए जाने पर लगेगा 50 रु जुर्माना

स्वास्थ्य विभाग ने महामारी कानून के तहत मास्क अनिवार्य कर दिया है। अब बिना मास्क के सार्वजनिक या कार्यस्थल पर पाए जाने पर 50 रु जुर्माना लगेगा। इस संबंध में शुक्रवार को विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने सभी डीएम को इसे सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत