न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े कोरोना मरीज, सीएम की अपील- खुद को बचाएं और सतर्क रहें

संक्रमण से आज शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ एएसआई अंसार अहमद की मौत हो गई है। इस कोरोना वॉरियर के निधन के साथ ही भोपाल में मृतकों की संख्या 198 पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Aug 2020 3:38:43

भोपाल / दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े कोरोना मरीज, सीएम की अपील- खुद को बचाएं और सतर्क रहें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संक्रमण मुक्त होने पर आज सुबह उन्हें चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अपने घर लौट आए हैं। सीएम ने सभी का आभार जताते हुए कहा है कि खुद को कोरोना से बचाइए और सावधान रहें। चौहान ने अस्तापाल से छुट्टी होने के बाद ट्वीट में कहा है 'मेरे प्रदेशवासियों मेरी आपसे प्रार्थना है कि कोरोना से अपने आपको बचाइए, सावधान रहिए। इसे हराने का यही तरीका है। सरकार इलाज़ व स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था कर रही है लेकिन आप भी सहयोग कीजिये। हमारा संकल्प है, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।' वहीं, भोपाल में दो दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर से डेढ़ सौ से ज्यादा 162 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही अब यहां पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 हजार 233 हो गई है। वहीं संक्रमण से आज शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ एएसआई अंसार अहमद की मौत हो गई है। इस कोरोना वॉरियर के निधन के साथ ही भोपाल में मृतकों की संख्या 198 पहुंच गई है।

लॉकडाउन के आखिरी दिन यानि सोमवार को 124 और मंगलवार को 108 संक्रमित मिले थे। ये लॉकडाउन का ही असर था, लेकिन मंगलवार से लॉकडाउन पूरी तरह से खुल गया है, इसके दूसरे ही दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। राजधानी में अब तक 4 हजार 500 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, वहीं एक्टिव केस 2 हजार 300 पार कर गया है, जो राज्य में सबसे अधिक हैं।

प्रशासन की टीम ने कोरोना गाइडलाइन और एसओपी का पालन नहीं करने पर छह नंबर, शिवाजी नगर स्थित मार्केट के सभी दुकानदारों को कोरोना संक्रमण के चलते हिदायत दी गई है। एसओपी का पालन नहीं करने पर एक दुकान को सील किया कर दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रतिष्ठान, दुकानदारों को समान बेचते समय दुकानदार और ग्राहक को मास्क लगाने और 6 फीट की दूरी बनाने को कह रहे हैं। पुलिस ने छह नंबर मार्केट में दुकानों के सामने रखे सामान को अंदर कराया गया और रस्सी बंधवाई गई।

इंदौर में मिले 122 मरीज

इंदौर की बात करे तो मंगलवार रात को फिर से 122 नए मरीज सामने आए। 1978 सैंपलों की जांच में 1 हजार 844 मरीज निगेटिव पाए गए। अगस्त के चार दिनों में 424 संक्रमित मिले हैं। जबकि 7 मरीजों की जान गई है। अब तक जिले में 1 लाख 45 हजार 513 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 7 हजार 857 संक्रमित पाए गए है। अब तक 5 हजार 684 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 322 की जान जा चुकी है। जिले में अभी 1 हजार 851 एक्टिव मरीज हैं, जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल