न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा मरीज मिले, चार हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को यहां पर 113 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jul 2020 3:57:11

भोपाल / लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा मरीज मिले, चार हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को यहां पर 113 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले गुरुवार को 135 संक्रमित मिले थे। जबकि छह लोगों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 4104 हो गई है।

भोपाल में शुक्रवार को सबसे पॉश कालोनी अरेरा कालोनी 5, रिवेरा टाउन से एक, इब्राहिमगंज से 1, फॉर्चुन प्राइड गुलमोहर कालोनी से 2, सहयोग विहार बावड़िया कला से 2, नीलकंठ कालोनी से दो और ये एक ही परिवार की महिलाएं हैं। टीलाजमालपुर से 2, दुर्गा मंदिर नीलबड़ से 3, सीआरपीएफ कैंप बंगरसिया से एक जवान और आई हाउस ई-4 से 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

जिला अदालत पहुंचा कोरोना

भोपाल के जिला अदालत तक कोरोना पहुंच गया हैं। फाइलिंग सेंटर का एक चपरासी लक्ष्मण कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार वर्मा की राजधानी के अन्य जजों के साथ मीटिंग चल रही है। मीटिंग के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। सिविल फाइलिंग काउंटर के सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक होम कोरेंटाइन रहने के आदेश जारी कर दिए हैं।

मानसून सत्र को किया स्थगित

इधर, मध्यप्रदेश विधानसभा का 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाला मानसून सत्र कोरोना संक्रमण के चलते आज स्थगित करने का निर्णय लिया गया। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में यहां सर्वदलीय बैठक में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। विधानसभा का मानसून सत्र 20-24 जुलाई के बीच होना था। इस दौरान 2020-21 बजट पेश किया जाना था और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना था। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि कोरोना को लेकर मौजूदा परिस्थितियों में सत्र चलाना उपयुक्त नहीं होगा। इसलिए अध्यक्ष से चर्चा के बाद सत्र स्थगित करने का फैसला किया गया है। संवैधानिक कार्यों को पूर्ण करने के लिए हम लोग चर्चा करेंगे।

बता दे, 24 घंटे में कोरोना 845 नए मामले सामने आए हैं। पूरे राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20,491 पर पहुंच गया है। सिंगरौली में कोरोना से पहली मौत हुई है। वहीं इंदौर और भोपाल में 2-2 और जबलपुर में एक संक्रमित की जान गई है। अब तक प्रदेश में कुल 690 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके हैं।

कोरोना की रफ्तार बढ़ने के बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में लॉकडाउन की बात को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना के खात्मे के लिए जिलेवार अलग रणनीति बनानी होगी। एक-एक बात को लेकर नए सिरे से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ मिलकर नियम बनाएं। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में हर रविवार को आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होंने पूरे प्रदेश को एक साथ हर रोज लॉकडाउन करने की बात को नकार दिया। मिश्रा ने कहा कि अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है और न ही कोई योजना है। हां स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन का निर्णय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल