न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के मरीजों का आंकड़ा भारत में 100 पार, पाकिस्तान बॉर्डर सील

भारत में कोरोना संक्रमित केस की संख्या 100 को पार कर गई है। इनमें से दो की मौत हो चुकी है और 10 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Mar 2020 7:51:59

कोरोना के मरीजों का आंकड़ा भारत में 100 पार, पाकिस्तान बॉर्डर सील

भारत में कोरोना संक्रमित केस की संख्या 100 को पार कर गई है। इनमें से दो की मौत हो चुकी है और 10 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में देर रात 5 नए पॉजिटिव केस सामने आए। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 31 मरीज हैं। इस तरह से देश में कोरोना मरीजों की संख्या 96 से बढ़कर 101 हो गई है। देश में पहले कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 96 थी। देर रात रिपोर्ट आई कि महाराष्ट्र में 5 और लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इनमें से 3 महिलाएं और 2 पुरूष हैं। इन 5 में से 4 लोग दुबई जा चुके हैं, जबकि 21 साल का पांचवा शख्स थाइलैंड से होकर आया है। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सरकार ने अपने बॉर्डर को सील करने का फैसला किया है। आज से पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और म्यांमार बॉर्डर से आवागमन पर रोक लगा दी गई है। ये कार्रवाई 14 मार्च को 12 बजे रात की गई है। 15 मार्च की 12 बजे रात से पाकिस्तान से लगी सीमा भी सील कर दी जाएगी। अब इन सीमाओं से यात्रियों के प्रवेश पर पाबंदी लग गई है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि अगला आदेश जारी होने तक भारत की पड़ोंसी देशों से लगने वाली सीमाओं से आना-जाना प्रतिबंधित है।

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोविड-19 (Covid 19) को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। वहीं आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्क देशों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना संकट पर चर्चा करेंगे।

करतारपुर कॉरिडोर भी होगा बंद

आज रात से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को भी बंद कर दिया जाएगा। नवंबर 2019 में खुले करतारपुर कॉरिडोर से रोजाना 650 से 800 लोग करतारपुर साहिब के दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की खबरों के बाद ये संख्या घटकर 250 रह गई थी।

इंडिगो ने रद्द की उड़ानें

इंडिगो ने यूएई के लिए अपनी कुछ उड़ानों को रद्द कर दी है। खड़ी देश ने कहा है कि कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर 17 मार्च से राजनयिक वीजा को छोड़कर सभी प्रवेश वीजा को निलंबित कर दिया जाएगा। एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि राजनयिक पासपोर्ट धारकों को छोड़कर साथ सभी विदेशियों के लिए वीजा के निलंबन के कारण, इंडिगो अपनी कुछ उड़ानों को दुबई, शारजाह और अबू धाबी के लिए रद्द कर देगा। एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि हम अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं, और प्रभावित यात्रियों को पूरी राशि वापस कर देंगे।

बता दे, दुनियाभर में अब तक 150000 से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1200 से ऊपर पहुंच गया है। अमेरिका से पहले स्पेन ने अपने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। दुनिया के कई बड़े नेता और जानी मानी हस्तियां भी इस संक्रमण के चपेट में आ गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर