न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया भर के शेयर बाजारों पर कोरोना का अटैक, सेंसेक्स भी 1000 अंक टूटा

कोरोना वायरस ने दुनिया के शेयर बाजारों पर अटैक कर दिया है। डाउ जोंस में शुक्रवार को 1200 अंकों की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Feb 2020 10:35:41

दुनिया भर के शेयर बाजारों पर कोरोना का अटैक, सेंसेक्स भी 1000 अंक टूटा

कोरोना वायरस ने दुनिया के शेयर बाजारों पर अटैक कर दिया है। डाउ जोंस में शुक्रवार को 1200 अंकों की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। विदेशी बाजारों में मची इस खलबली का असर भारत पर भी पड़ा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सुबह 658 अंक की गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:39 बजे तक सेंसेक्स 1130 अंक टूटकर 38615 तक पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 251 अंक टूटकर 11,382.00 पर खुला है। दुनिया भर के बाजारों में कोरोना वायरस के प्रकोप का डर कायम है। शुक्रवार को चीन, जापान, दक्ष‍िण कोरिया सहित कई एश‍ियाई देशों के शेयर बाजारों को भारी नुकसान हुआ है। नैस्डैक में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट। सिंगापुर के बाजार में भी कोरोना वायरस का असर। SGX निफ्टी करीब 2% से ज्यादा टूटा। मार्केट में 250 अंकों की गिरावट।

MSCI ऑल कंट्री वर्ल्ड इंडेक्स में इस हफ्ते 9.2 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, जो 2008 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा गिरावट है। इसी तरह अमेरिका के एसऐंडपी 500 में 4.42 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कोरोना की वजह से दुनिया में आर्थ‍िक मंदी आने की चेतावनी दी है। इस हफ्ते दुनिया भर के शेयर बाजारों में 2008 की मंदी के साथ सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

coronavirus news,coronavirus in delhi,share market,world share market,news

बता दे, चीन में कोरोना वायरस से लोगों की मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है तथा शुक्रवार को इस जानलेवा संक्रामक बीमारी से 44 और लोगों की मौत हो गई तथा 327 नए मामले सामने आए। इस बीमारी से अब तक 2,788 की मौत हो चुकी है। चीन में कुल 78,824 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही अब कोरोना वायरस दूसरे देशों में भी अपने पैर पसार रहा है। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2,022 हो गई। जापान में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक यहां करीब 190 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत ने दक्षिण कोरिया और जापान के लोगों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा बंद कर दी है। कोरोना के खतरे को देखते हुए अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना ने अपने संयुक्त अभ्यास को स्थगित कर दिया है। अगला आदेश आने तक यह संयुक्त अभ्यास स्थगित रहेगा। महामारी बन चुके कोरोना के संकट को देखते हुए सऊदी अरब ने हज यात्रा से पहले मक्का और काबा की यात्रा पर रोक लगा दी है।

दक्षिण कोरिया में 1595 लोगों, जापान में 894, इटली में 447, हांगकांग में 91, अमेरिका में 60, ईरान में 139 लोगों, सिंगापुर में 93, ताइवान में 31, थाईलैंड में 40, बहराईन में 33, ऑस्ट्रेलिया में 23, मलेशिया में 22, जर्मनी में 24, फ्रांस में 18, कुवैत में 18, वियतनाम में 16, ब्रिटेन में 13, संयुक्त अरब अमीरात में 13 और कनाडा में 12 लोगों के कोरोना वायरस के चपेट में आने की खबर है।

चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस अब ईरान में तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री इराज हिराची के बाद अब उप राष्ट्रपति मासूमेह एब्तेकार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। ईरान में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से चीन के बाद सबसे ज्यादा मौत ईरान में हुई है। ईरान में अब तक कोरोना वायरस के 140 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बता दे, चीन के बाहर ईरान में 19, दक्षिण कोरिया में 13, इटली में 12, जापान में 7, फ्रांस में एक, ताईवान में एक, फिलीपींस में एक और हांगकांग में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

जाने कैसे लेता है कोरोना वायरस इंसान की जान?
कोरोना वायरस का खौंफ ले रहा जान, जानें लक्षण और बरतें ये सावधानियां
कोरोना वायरस का कहर जारी, बचाव के लिए अपने आहार में शामिल करें ये चीजें
कोरोना वायरस का कोहराम जारी, जानें कैसे करें इसका खात्मा

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका