न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्हें नागवार गुजरा सुनील का महिला बनना और अश्लील बातें, विराट-अनुष्का ने पैप्स को इसलिए दिए गिफ्ट

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यह 30 मार्च से शुरू हुआ था। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 May 2024 2:13:12

2 News : इन्हें नागवार गुजरा सुनील का महिला बनना और अश्लील बातें, विराट-अनुष्का ने पैप्स को इसलिए दिए गिफ्ट

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यह 30 मार्च से शुरू हुआ था। इसमें अब तक कई सेलेब्रिटी आ चुकी हैं। खास बात ये है कि शो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर 6 साल बाद फिर से साथ आए हैं। लोग इनकी कैमिस्ट्री खूब पसंद करते हैं। इस बीच साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो’ का खिताब जीतने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने एक बार फिर से कपिल के शो की आलोचना की है। उन्होंने सुनील ग्रोवर पर भड़ास निकाली।

सुनील शो में ‘रिंकू भाभी’, ‘गुत्थी’, ‘डफली’ और कई महिला किरदार निभाते दिख रहे हैं। सुनील पाल को ये नागवार लगता है और उन्होंने कहा कि जब सुनील ग्रोवर महिलाओं की तरह व्यवहार करते हैं और लोगों की गोद में बैठते हैं तो मुझे अच्छा नहीं लगता। वे महिलाओं के कपड़े पहनते हैं और अश्लील बातें कहते हैं जो अच्छी नहीं लगती। मुझे नहीं पता कि कपिल नेटफ्लिक्स में कैसे चले गए और वहां सभी कॉमेडियन बोरिंग लग रहे हैं, जबकि सभी ने कपिल-सुनील के रीयूनियन का इंतजार किया था।

मैं सुनील ग्रोवर को तब से जानता हूं जब वे दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन जसपाल भट्टी का सूटकेस लेकर जाते थे और उन्हें शो में एंट्री नहीं मिलती थी। शो में कोई भी सुनील ग्रोवर को देखने का इंतजार नहीं कर रहा है और हर कोई कपिल को चाहता है। ये अच्छा है कि शो खत्म हो रहा है।

कपिल कोई ओटीटी कलाकार नहीं बल्कि एक टीवी कलाकार हैं। इससे पहले सुनील पाल ने कहा था कि मुझे शो पर होने वाली कॉमेडी पसंद नहीं है। कपिल को सभी प्यार करते हैं लेकिन उन्हें नेटफ्लिक्स पर नहीं जाना चाहिए था क्योंकि वे केवल अश्लील कंटेंट दिखाते हैं। सुनील ने एक वीडियो शेयर कर शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए निर्माताओं पर गुस्सा किया था।

अनुष्का और विराट ने बच्चों की प्राइवेसी के लिए पैपराजी को कहा थैंक्स

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कपल अब एक बार फिर से बच्चों को लेकर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है और एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट ने पैपराजी के लिए खास तोहफा भेजा है। साथ ही एक प्यारा नोट लिखा है। गिफ्ट हैंपर में कई खास तोहफे हैं, जो कपल ने पैपराजी के लिए भेजे हैं।

साथ ही इसमें जो नोट हैं, उसमें लिखा है कि हमेशा हमारे बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने और हमें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। विद लव- अनुष्का एंड विराट। उपहार में बच्चों के लिए एक बैग, बोतल, गिलास, मिठाई और स्मार्ट घड़ी शामिल है। बता दें कि कुछ समय पहले ही अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दिया है। इसके पहले उनके वामिका नाम की एक बेटी भी है।

विराट-अनुष्का हमेशा बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहते हैं। अभी तक कपल ने फैंस को दोनों बच्चों में से किसी का चेहरा नहीं दिखाया है। अनुष्का और विराट ने साल 2017 में इटली में एक निजी समारोह में शादी की। उन्होंने 11 जनवरी 2021 को वामिका और 15 फरवरी 2024 को अकाय का स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष