न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय की शिकायत, बुरे दौर में बड़े भाई बोनी ने नहीं दिया काम, जानें ‘रामायण’ की रिलीज डेट और बजट

अभिनेता संजय कपूर मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और एक्टर अनिल कपूर के सबसे छोटे भाई हैं। संजय को फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 May 2024 1:30:09

2 News : संजय की शिकायत, बुरे दौर में बड़े भाई बोनी ने नहीं दिया काम, जानें ‘रामायण’ की रिलीज डेट और बजट

अभिनेता संजय कपूर मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और एक्टर अनिल कपूर के सबसे छोटे भाई हैं। संजय को फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन दशक हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अपने दोनों भाइयों जितनी शौहरत और सफलता नहीं मिली। हाल ही में संजय ने करिअर के बुरे दौर को लेकर बात की है। संजय ने शिवानी पाउ के पॉडकास्ट में बताया कि जब उनका खराब समय चल रहा था तो उनके बड़े भाई बोनी ने उन्हें फिल्मों में काम नहीं दिया।

संजय ने कहा कि जब बोनी 'नो एंट्री' बना रहे थे तो फरदीन खान को कास्ट करने के बजाय मुझे काम दे सकते थे, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। बोनी ने फरदीन को इसलिए चुना था, क्योंकि उस वक्त वह मुझसे ज्यादा बिकाऊ थे। यह आखिरकार बिजनेस का हिस्सा है। बीते 20 सालों में मैंने बोनी के प्रोडक्शन में कोई काम नहीं किया है। जब अपने खराब समय में बोनी फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे तो ऐसा नहीं था कि बोनी मुझसे प्यार नहीं करते थे।

उल्लेखनीय है कि फिल्म 'नो एंट्री' साल 2005 में रिलीज हुई थी। अब इसके दूसरे भाग में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर दिखेंगे। फिल्म की कास्टिंग फाइनल होने के बाद खबर आई थी कि अनिल इसमें उन्हें कास्ट नहीं किए जाने से नाराज हो गए थे। बता दें कि संजय ने साल 1995 में फिल्म 'प्रेम' से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'सिर्फ तुम', 'राजा', 'छुपा रूस्तम', 'कर्तव्य', 'बेकाबू', 'शक्ति: द पावर' और 'औजार' समेत कई फिल्मों में काम किया। उनकी पिछली फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ थी, जो जनवरी में आई थी।

sanjay kapoor,actor sanjay kapoor,boney kapoor,filmmaker boney kapoor,anil kapoor,no entry,ramayana movie,nitesh tiwari,ranbir kapoor

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की होंगी मुख्य भूमिकाएं

नितेश तिवारी के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से सुर्खियों में है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी इसमें क्रमश: ‘श्रीराम’ और ‘माता सीता’ की भूमिका निभाते दिखेंगे। कुछ दिन पहले फिल्म के सेट से शूट की तस्वीरें वायरल हुई थीं। अब फिल्म को लेकर कुछ और बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले ही इतिहास रचने को तैयार है। हालिया रिपोर्ट में पता चला है कि इसका पहला पार्ट लगभग 835 करोड़ रुपए में बन रहा है, जो भारत की सबसे महंगी फिल्म हो जाएगी।

एक अंदरूनी सूत्र ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बात करते हुए बताया कि निर्माता फिल्म को एक विश्व स्तर की कहानी में बदलने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा फ्रेंचाइजी के विस्तार के साथ इस निवेश को बढ़ाने का इरादा कर सकते हैं। इसका उद्देश्य दर्शकों को एक ऐसी फिल्म पेश करना है जो सदियों के लिए दर्शकों के दिल में बस जाए। फिल्म के लिए मेकर्स से लेकर स्टार्स तक जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रणबीर की ही साल 2022 में आई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बजट 450 करोड़ रुपए था। इस बीच, ‘रामायण’ की रिलीज डेट को लेकर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड एनालिस्ट सुमित कदेल ने बताया कि फिल्म अब साल 2027 में अक्टूबर में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। मेकर्स फिल्म बनाने में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। फिल्म के सभी फैक्ट सही हों, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष