न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से अमेरिका में हड़कंप, 19 लोगों की मौत, न्यूयॉर्क में आपातकाल घोषित

कोरोना वायरस (Coronavirus) का डर धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस अब तक करीब 85 देशों में फैल चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Mar 2020 9:38:47

कोरोना वायरस से अमेरिका में हड़कंप, 19 लोगों की मौत, न्यूयॉर्क में आपातकाल घोषित

कोरोना वायरस (Coronavirus) का डर धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस अब तक करीब 85 देशों में फैल चुका है। लगभग 3300 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, शनिवार को अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया। अमेरिका में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 तक पहुंच गई है। वहीं न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के 89 मरीजों की पुष्टि की गई है और संक्रमित यात्रियों के साथ एक क्रूज शिप सैन फ्रांसिस्को के बाहर फंसा है। कोविड-19 (COVID-19) ने अब अमेरिका के आधे राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस प्रकोप के पैर फैलाने के साथ ही यहां रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह बाधित हुआ है। यहां सारे म्यूजिक कॉन्सर्ट और कॉन्फ्रेंस रद्द कर दिए गए हैं और विश्वविद्यालयों ने छात्रों को घर पर रहने और ऑनलाइन क्लास में शामिल होने को कहा है।

रिपोर्ट में दावा - कोरोना से अमेरिका में जा सकती है तकरीबन 4.8 लाख लोगों की जान

न्यूयॉर्क में इमरजेंसी लागू

न्यूयॉर्क में गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा कि शनिवार को राज्य के 13 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 89 तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में आपातकाल की घोषणा की है। यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कूमो ने ट्वीट में इसका ऐलान करते हुए कहा कि समय-समय पर न्यूयॉर्क के लोगों को इसका अपडेट दिया जाता रहेगा। इमरजेंसी के दौरान प्रशासन कई कड़े कदम उठाता है, जिनमें लैब स्पेस को लीज पर लेने या हायर करने जैसे कदम शामिल हैं। इससे स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को त्वरित गति से किसी स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी।

दुनिया में कोरोना वायरस से होंगी 1.5 करोड़ लोगों की मौत

न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान किसी भी चीज की कीमत बढ़ाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गवर्नर ने न्यूयॉर्क के लोगों से अपील की है कि वे हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की सूचना दें। ऐसी स्थिति में लोगों से शिकायत दर्ज करने का आग्रह किया गया है। इसके लिए गवर्नर ने हेल्पलाइन नंबर 800-697-1220 भी जारी किया है। अन्यथा https://dos.ny.gov/consumerprotection/ पर शिकायत दर्ज करने की अपील की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ