न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : लॉकडाउन 15वां दिन - बड़ी राहत, खुलेंगी मांस, मछली और अंडे की दुकानें

बिहार सरकार ने कोरोना लॉकडाउन में अब मांस, मछली और अंडे की दुकानों को खुला रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कृषि और कृषि से संबंधित क्षेत्र को लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 4:58:59

बिहार : लॉकडाउन 15वां दिन - बड़ी राहत, खुलेंगी मांस, मछली और अंडे की दुकानें

कोरोना महामारी ने दुनिया के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। भारत भी इसके कहर से अछूता नहीं है। देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अबतक कोरोना के मरीजों की संख्या 5194 हो चुकी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 149 तक पहुंच गया है। हालांकि, 402 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।

कोरोना के खिलाफ एक्शन तेज

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना पर ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। कोरोना के विशेष अस्पताल और सेंटर बनेंगे। देश के हर जिले में कोरोना पर काम हो रहा है। जरूरत पड़ने पर हम स्टेडियम का इस्तेमाल करेंगे। केस बढ़ने के साथ हमारा एक्शन तेज होता जा रहा है।लव अग्रवाल ने आगे बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 773 केस सामने आए हैं। अब तक 149 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को 32 लोगों की मौत हुई।यह सुनिश्चित किया जाता है कि न केवल आज बल्कि भविष्य में भी एचसीक्यू (हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन) की कोई कमी नहीं होगी।

मांस, मछली और अंडे की दुकानों को खुला रखने का निर्देश

वहीं, बिहार सरकार ने कोरोना लॉकडाउन में अब मांस, मछली और अंडे की दुकानों को खुला रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कृषि और कृषि से संबंधित क्षेत्र को लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखा गया है। कृषि विभाग के सचिव डॉक्टर एन सरवन कुमार ने बताया कि किसानों की फसल कटाई भी लॉकडाउन से बाहर रखा है। किराना स्टोर वालों को पूर्व की तरह शाम छह बजे तक ही दुकान को खुला रखने का निर्देश है। बिहार में सुधा के चार सौ से अधिक मिल्क पार्लर अब रात आठ बजे तक खुले रहेगें। कृषि सचिव ने कहा कि सभी वैज्ञानिक संस्था का कहना है कि कोरोना संक्रमण से मीट मछली और अंडे का मतलब नहीं है। इसलिए बिहार में सभी मछली, मीट और चिकेन दुकान को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है।

बता दे, बिहार में संक्रमितों की संख्या 38 पर पहुंच गई है। इनमें 15 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे गई है और एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका