न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : एयरपोर्ट पर तैनात CISF के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव

अब मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवान भी इसकी चपेट में आ गए हैं। सीआईएसएफ के 11 जवानों का कोरोना टेस्‍ट भी पॉजिटिव आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 8:47:03

मुंबई : एयरपोर्ट पर तैनात CISF के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। देश में अब तक 2900 से ज्‍यादा मामले सामने आ चुके हैं और 77 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस वायरस से 221 लोग ठीक भी हो चुके है। वहीं, अब मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवान भी इसकी चपेट में आ गए हैं। सीआईएसएफ के 11 जवानों का कोरोना टेस्‍ट भी पॉजिटिव आया है। इन 11 में से 4 की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी और अन्‍य की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों से 142 लोगों को क्‍वारंटाइन में रखा गया है।

अभी कुछ दिन पहले ही सेना में दो नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें कोलकाता में कर्नल रैंक के सेना के डॉक्‍टर और देहरादून में जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) शामिल हैं। इसी के साथ ही सेना में कोरोना संक्रमण के मामले अब बढ़कर तीन हो गए हैं। इससे पहले लेह में छुट्टी पर घर गए सेना के एक जवान को भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

मिलेंगे 50 लाख रूपये

शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने घोषणा कि यदि ड्यूटी पर रहते हुए कोरोना वायरस के कारण किसी पुलिसकर्मी की मृत्यु हो जाती है तो सरकार उन पुलिसकर्मियों के परिजनों को 50 लाख रुपये की ‘अनुग्रह राशि’ देगी। अजीत पवार ने मुंबई में एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह घोषणा की। इस बैठक में गृह मंत्री अनिल देशमुख और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अलावा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बयान के अनुसार, यह भी निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे खड़े पुलिस, जन स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अन्य विभागों को प्राथमिकता पर उनके शेष वेतन का भुगतान किया जायेगा।

बता दे, महाराष्ट्र में कोरोना के 423 अमले सामने आ चुके है वहीं इस वायरस की वजह से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इसके साथ ही मुंबई की झुग्गियों में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत हो चुकी है वहीं शुक्रवार सुबह यहां एक 35 साल के डॉक्टर के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये यहां का तीसरा मामला है। सबसे पहले जो पॉजिटिव व्यक्ति मिला था उसकी बुधवार को मौत हो गई। गुरुवार को एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण मिले। घनी आबादी वाले इलाके में कोरोना के बढ़ते मामलों से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की चिंता बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रोगी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के सॉलिड वेस्ट डिपार्टमेंट से जुड़ा हुआ है। 35 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। परिवार वालों की आज जांच होगी। इस बीच बीएमसी प्रशासन डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है। जिस बिल्डिंग में कोरोना पीड़ित रह रहा था उसे बीएमसी ने सील कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ