न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / आज 20 नए पॉजिटिव मिले, 8 महीने के बच्चे समेत एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus in Madhya Pradesh) की संख्या 1587 पर पहुंच गई। वहीं, राज्य में 456 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं। गुरुवार को सुबह भोपाल में 20 नए पॉजिटिव केस मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Apr 2020 3:12:32

भोपाल / आज 20 नए पॉजिटिव मिले, 8 महीने के बच्चे समेत एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus in Madhya Pradesh) की संख्या 1587 पर पहुंच गई। वहीं, राज्य में 456 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं। गुरुवार को सुबह भोपाल में 20 नए पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 323 पर पहुंच गई है। अशोका गार्डन इलाके में एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित है जिसमें एक 8 महीने का बच्चा भी शामिल है। इससे पहले राजधानी में बुधवार की शाम राहत देने वाली खबर आई। चिरायु अस्पताल में भर्ती 44 मरीज एक साथ ठीक होकर घर भेजे गए। अब तक भोपाल में 78 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। उधर, शहर की प्रोफेसर काॅलोनी को संक्रमण मुक्त घोषित कर दिया गया है। यहां पर 25 दिन से कोई नया केस नहीं मिला है। जबकि दो दिन में भोपाल में 850 सैंपल की जांच रिपोर्ट में केवल 15 पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें 450 सैंपल की जांच रिपोर्ट दिल्ली से आई है। 300 सैंपल की जांच भोपाल की लैबों में की गई। ये भोपाल के लिहाज से अच्छे संकेत हैं। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि दिल्ली भेजे गए 2988 सैंपल में 1280 की रिपोर्ट आ गई है।

वहीं पूरे राज्य में करीब 40 दिनों में 31078 लोगों के सैंपल लिए गए। 8 हजार 414 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। 21077 सैंपल की रिपोर्ट या तो निगेटिव आई है या रिजेक्ट कर दी गई है।बता दे, मध्य प्रदेश की आबादी 7।50 करोड़ है। यहां सैंपल टेस्टिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभी तक जो 31 हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए हैं। इनमें 80% सैंपल भोपाल और इंदौर के बताए जा रहे हैं। बाकी इलाकों में टेस्टिंग की प्रक्रिया काफी धीमी है। राज्य में 14 लैब में टेस्टिंग हो रही है। इनमें 12 सरकारी और 2 निजी हैं।

coronavirus,coronavirus outbreak in madhya pradesh,coronavirus news,news,covid 19,madhya pradesh news,news,coronavirus hindi news,news in hindi

प्रशासन और पुलिस ने दिखाई सख्ती

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब प्रशासन और पुलिस सख्ती करेगी। बिना मास्क, गमछा, रूमाल नहीं बांधने पर किराना दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके आवंटित क्षेत्रों में कोई भी दुकानदार-स्टोर संचालक बिना मास्क, ग्लव्स के किराना सामान विक्रय नहीं करेगा। यदि कोई भी दुकानदार/स्टोर संचालक अथवा उनके डिलीवरी बॉय /स्टाफ बिना मास्क के खाद्य सामग्री वितरित करते पाए गए तो संबंधित पर और उनके संचालक पर धारा 188 अंतर्गत FIR दर्ज की जाएगी।

जन-धन की राशि घर पहुँचाने का लिया फैसला

सोशल डिस्टेंसिंग कायम रहे इसके लिए भोपाल जिला प्रशासन 8 लाख लोगों के घर जन-धन की राशि पहुँचाने का फैसला लिया है। इसके लिए 520 बैंक ब्रांच के बिजनेस करस्पोंडेंट और 174 पोस्ट ऑफिस के पोस्टमैन की मदद ली जाएगी। नगर निगम को वार्ड स्तर पर राशि पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है, जिससे बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर लोग लंबी-लंबी कतार में न खड़े हों।

coronavirus,coronavirus outbreak in madhya pradesh,coronavirus news,news,covid 19,madhya pradesh news,news,coronavirus hindi news,news in hindi

प्राइवेट हॉस्पिटल नहीं खुलें तो लाइसेंस निरस्त करें

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर प्राइवेट अस्पताल नहीं खुले मिलते हैं तो उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एक टीम बनाकर दि‍खवाएं कि प्राइवेट अस्पताल खुल रहे हैं या नहीं। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेंस ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना की समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों से कहा है कि वे एक टीम बनाकर निजी अस्पतालों की जांच कराएं। जिन व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट के सैंपल लिए गए हैं, वे कहीं न जाएं, वरना कार्रवाई होगी।

आधा मप्र कोरोना संक्रमण से हुआ मुक्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को बताया कि आधा मप्र कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुका है। कुछ जिले ऐसे हैं, जहां एक-दो केस आ रहे हैं। इन जिलों को भी कंट्रोल कर लिया है, लेकिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और खरगोन की स्थिति देखकर नहीं लगता कि 3 मई को यहां से लॉकडाउन हटा पाएंगे। बता दे, प्रदेश के करीब 24 जिले ग्रीन जोन में हैं। यहां एक भी संक्रमित मरीज नहीं पाया गया है। लेकिन खबर है कि वास्तविकता कुछ और ही है। कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते लोगों की जांच ही नहीं हो रही है। संक्रमण फैलने की खबरें जिस तरह से आ रही हैं, उससे ग्रामीण इलाकों में लोग जांच कराने से भी बच रहे हैं। प्रदेश के तमाम जिलों में ओपीडी तक बंद कर दी गई है। संक्रमण के डर से निजी अस्पतालों में जनरल ओपीडी बंद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ