न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान को चीन ने दिया धोखा, भेज दिए अंडरवेयर से बने मास्क

कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग लड़ रहे पाकिस्तान को चीन ने एन-95 (N-95) मास्क की जगह अंडरवेयर से बने मास्क पकड़ा दिए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 6:14:03

पाकिस्तान को चीन ने दिया धोखा, भेज दिए अंडरवेयर से बने मास्क

कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग लड़ रहे पाकिस्तान को चीन ने एन-95 (N-95) मास्क की जगह अंडरवेयर से बने मास्क पकड़ा दिए है। चीन ने पिछले दिनों पाकिस्तान से वादा किया था कि वह उसे एन-95 मास्क भेजेगा। पाक पीएम इमरान खान आए दिन कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारियों को लेकर अपने भाषणों में चीन का गुणगान करते देखे जाते हैं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं था कि इस गुणगान से उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला। पाक मीडिया के मुताबिक, जब चीन से मेडिकल सप्लाई पाकिस्तान पहुंची तो मेडिकल स्टाफ उसे खोल कर हैरान रह गया क्योंकि ये अंडरवेयर से बने मास्क थे। हैरानी की बात यह है कि सिंध की प्रांतीय सरकार ने बिना जांच किए ही अस्पतालों में ये मास्क भी भेज दिए।

बता दे, इससे पहले यूरोप के कई देश भी इस तरह की शिकायत कर चुके है कि चीन से भेजे गए मास्क और किट खराब गुणवत्ता के हैं। स्पेन और नीदरलैंड्स ने तो मेडिकल सप्लाई वापस करने का भी फैसला कर लिया।

चीनी दूतावास ने पाक विदेश मंत्रालय के नाम चिट्ठी में कहा था कि शिजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र पाकिस्तान को मेडिकल सप्लाई भेजना चाहता है। इस अनुरोध पर पाक भी फूला नहीं समाया, लेकिन उसे कहां पता था कि चीन उसके साथ ठगी कर लेगा। विदेश मंत्रालय के नाम चिट्ठी में चीन ने लिखा था कि वह उसे 2 लाख सामान्य मास्क, दो हजार एन-95 मास्क, पांच वेंटिलेटर और 2 हजार टेस्टिंग किट भेजेगा। अभी हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि मास्क के अलावा किसी अन्य मेडिकल सप्लाई में कोई खामी पाई गई है या नहीं।

2700 के पार पहुंचा आंकड़ा

बता दे, पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रही है। वहां, ये आंकड़ा 2700 के पार पहुंच गया है। पाकिस्‍तान की नेशनल हेल्थ सर्विसेज के मुताबिक, कोविड-19 ने अब तक 40 लोगों की जान ले ली है, जबकि 130 मरीज ठीक हो चुके हैं। पाकिस्‍तान का पंजाब प्रांत देश में कोरोना वायरस का हॉट-स्‍पॉट बन गया है। यहां रिकॉर्ड 1072 मामले सामने आए हैं। यहां, सिंध में 839, खेबर पख्‍तून में 343, बलूचिस्‍तान में 175, गिलगिट-बाटिस्‍तान में 193, इस्‍लामाबाद में 75 और पाक अधिकृत कश्‍मीर में 11 केस हैं। विश्व बैंक ने शुक्रवार को नोवेल कोरोन वायरस के प्रभाव से निपटने में मदद करने के लिए पाकिस्तान को सहायता के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी है। कोविड-19 (Covid-19) महामारी का प्रकोप कब तक रहेगा इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को निर्माण क्षेत्र के लिए एक व्यापक पैकेज की घोषणा की जिससे अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर