न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में अब 5 मिनट में होगी कोरोना की जांच

कोरोना वायरस संकट के हालात में एक अच्छी खबर आई है। कोरोना की जांच के लिए अमेरिकी कंपनी एबॉट की ओर से बनाई गई रैपिड किट (सिर्फ 5 मिनट में कोरोना की जांच करती है) अब भारत आने वाली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 2:35:34

भारत में अब 5 मिनट में होगी कोरोना की जांच

कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख के पार चली गई है तथा 50,000 लोग जान गंवा चुके हैं। अभी तक एक दिन में सबसे अधिक मौत की संख्या अमेरिका से सामने आई है। एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुता​बिक अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटों सबसे अधिक 1169 लाोगों की मौत हुई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 6 हजार से अ​धिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित बताए जा रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से यूरोप इस संकट का केंद्र बना हुआ है लेकिन ऐसे संकेत मिले हैं कि यह महामारी वहां चरम पर पहुंच सकती है। स्पेन और ब्रिटेन में 24 घंटे के दौरान क्रमश: 950 और 569 लोगों की मौत हुई है। अकेले इटली और स्पेन में ही पूरी दुनिया में मरने वाले लोगों की आधी संख्या है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों देशों में नए संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं।वहीं, भारत की बात करे तो इस वायरस के संक्रमितों की गिनती तेजी से बढ़ रही है। यहां अभी तक 2600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है वहीं, 73 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है। भारत में महाराष्ट्र (423), तमिल नाडू (309), दिल्ली (293), केरल (286), उत्तर प्रदेश (172), आंध्रप्रदेश (161), राजस्थान (154), कर्नाटक (125), मध्य प्रदेश (107), गुजरात (95) और जम्मू कश्मीर से (70) मामले सामे आ चुके है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी इससे संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे है।

कोरोना वायरस संकट के हालात में एक अच्छी खबर आई है। कोरोना की जांच के लिए अमेरिकी कंपनी एबॉट की ओर से बनाई गई रैपिड किट (सिर्फ 5 मिनट में कोरोना की जांच करती है) अब भारत आने वाली है। CNBC TV18 के अनुसार ये किट 18 अप्रैल तक भारत में आ सकती है। आपको बता दें कि एबॉट की जांच किट सिर्फ पांच मिनट में कोरोना पॉजिटिव बता देती है और निगेटिव की रिपोर्ट 13 मिनट में आती है।

क्या है इसमें खास?

इस किट की खास बात यह है कि यह किट इतनी हल्की और छोटी है कि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना बेहद आसान है। इसे उन अस्पतालों के बाहर लगाया जा सकता है कि जहां संक्रमण के काफी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

क्या है कंपनी की योजना?

एबोट कंपनी की एक महीने में 50 लाख टेस्ट किट के उत्पादन करने की योजना है। आपको बता दें कि अमेरिकी रेग्युलेटर USFDA भी इस टेस्ट किट की स्वीकृति दे चुका है।

कब तक बनेगी वैक्सीन

कोरोना वायरस (Coronavirus) के इलाज को लेकर वैक्सीन कब तक आएगी इसकी कोई स्पष्ट सीमा नहीं है। कई देश कोरोना वायरस से निपटने के लिए दवा बनाने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई है। इसके पहले फैले सार्स वायरस (Sars Virus) को लेकर भी अब तक कोई सटीक वैक्सीन (Vaccine) नहीं बनाई जा सकी है। ऐसे में कोरोना की दवा जल्द बन जाएगी इस पर संदेह है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि अगर कोरोना वायरस का इलाज ढूंढ लिया गया तो भविष्य में इसे फैलने से रोका जा सकता है। अगर इस वायरस को रोकने की दवा जल्द नहीं बनी तो पूरी दुनिया घुटनों पर आ जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर