न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : महाराष्ट्र में आज शाम से बंद होगा सिद्धि विनायक मंदिर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस को लेकर हालात का जायजा लेने के लिए बैठक की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 5:31:32

कोरोना वायरस : महाराष्ट्र में आज शाम से बंद होगा सिद्धि विनायक मंदिर

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश के अबतक 15 राज्यों में कुल 117 केस सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए है। यहां 38 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस को लेकर हालात का जायजा लेने के लिए बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई इस बैठक में सभी जिला अधिकारी शामिल हुए। महाराष्ट्र में लोगों को तीन वर्गों ए, बी और सी वर्ग में विभाजित किया गया है। कोरोना से पीड़ित लोगों के अमेरिका, ब्रिटेन और दुबई से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को पंचायत चुनाव स्थगित करने का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अभी तक स्कूल परीक्षाएं ही स्थगित थी लेकिन अब कॉलेज में एग्जाम रद्द कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था अभी तक शहरों में लागू थी लेकिन अब पूरे महाराष्ट्र में यह इसे लागू किया गया है। मंत्रालयों में आगतुंकों के आने से मना कर दिया गया है ताकि भीड़ न जुटे।

महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बताया कि राज्य में यूनिवर्सिटी में एग्जाम रद्द कर दिए गए हैं। इससे पहले यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं चल रही थीं। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षक 25 मार्च तक घर से काम करेंगे। जब उन्हें कहा जाएगा तभी ऑफिस आना होगा। 27-28 मार्च को एक बार फिर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और फिर आगे का फैसला किया जाएगा।

सिद्ध विनायक मंदिर होगा बंद

कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र में स्थित सिद्ध विनायक मंदिर के लिए अहम फैसला लिया गया है। सिद्ध विनायक ट्रस्ट ने आज शाम 7 बजे से मंदिर को बंद करने का फैसला किया है। अगले फैसले तक मंदिर को बंद रखने का फैसला किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका