न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : ब्रिटेन में 10,000 लोगों के संक्रमित होने की आशंका

चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन दूसरे देशों में यह वायरस तेजी से फैल रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 5:26:11

 कोरोना वायरस : ब्रिटेन में 10,000 लोगों के संक्रमित होने की आशंका

चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन दूसरे देशों में यह वायरस तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन में 10 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ब्रिटेन की सरकार ने गुरुवार को आशंका जताई है कि वहां 10,000 लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। बता दे, पूरी दुनिया में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,34,803 हो गई है। भारत में इस वायरस के 76 मामले सामने आ चुके है।

ब्रिटेन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार पैट्रिक वालेंस ने कहा, 'देश में कोरोना के कुल 590 कंफर्म केस सामने आए हैं लेकिन इससे कहीं ज्यादा 5000 से 10000 लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। यह माना जा सकता है कि हम यूरोप से सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली से अभी चार सप्ताह पीछे हैं।'

वालेंस ने डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हो सकता है कि कई परिवार अपने प्यारे सदस्य को समय से पहले खो सकते हैं। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर उठाए जाने वाले कदम में तेजी लाने की जरूरत है। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखें वह अपने आप को कम से कम सात दिनों तक अपने घर में बंद रखें।

ब्रिटेन सरकार की इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि कोरोना से निपटने के लिए दूसरे देशों की तरह वहां कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना के कारण ब्रिटेन को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इटली समेत दूसरे देशों में पूरे शहर, स्कूल और दुकानों को बंद किया जा रहा है। बता दें कि यूरोप के कई देशों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

यूरोप के कई देश कोरोना की चपेट में हैं। इन देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन शामिल हैं। इटली में कोराना वायरस महामारी का रूप ले चुका है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद इस देश में कोरोना काबू में नहीं आ रहा है। इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1000 को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में इटली में इस बीमारी से 189 लोगों की मौत हुई है। इटली में मात्र दो हफ्ते के भीतर कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1016 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ