न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / जयपुर में प्रसव के दौरान कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला व उसके बच्चे की हुई मौत

राजस्थान के जयपुर में प्रसव के दौरान भरतपुर के गांव हिसामडा तहसील वैर की रहने वाली 20 वर्षीय एक गर्भवती महिला व उसके बच्चे की मौत हो गई। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Apr 2020 7:03:04

राजस्थान / जयपुर में प्रसव के दौरान कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला व उसके बच्चे की हुई मौत

राजस्थान के जयपुर में प्रसव के दौरान भरतपुर के गांव हिसामडा तहसील वैर की रहने वाली 20 वर्षीय एक गर्भवती महिला व उसके बच्चे की मौत हो गई। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएमएचओ डॉ कप्तान सिंह ने बताया कि हिसामड़ा तहसील वैर निवासी 20 वर्षीय एक महिला पूरे समय से गर्भवती थी। उसे 23 अप्रैल को शाम लेबर पेन शुरू हो गया। उसे परिजन भुसावर सीएचसी ले गए। रात भर भुसावर सीएचसी पर भर्ती रही। वहां चिकित्सकों ने रात 3 बजे यह कहकर महिला को रैफर कर दिया कि बच्चे की धड़कन सुनाई नहीं दे रहीं हैं। इस पर वह महिला अगले दिन सुबह 24 अप्रैल को 5:25 बजे राजकीय जनाना अस्पताल भरतपुर में प्रसव के लिए भर्ती हुई। जहां उसके परिजनों को महिला के पेट में ही बच्चे के मृत होने की जानकारी दी गई। हालत गंभीर होने के कारण उसे जनाना अस्पताल के एंटीनेटल केयर वार्ड में भर्ती कर ब्लड भी चढ़ाया गया। उसके बाद शाम 5:50 बजे तक उसे चेकअप किया उसके बाद में महिला अस्पताल से बिना बताए अनुपस्थित हो गई।

महिला उसके परिजन कृष्णा कॉलोनी में एक निजी नर्सिंगहोम डॉ सुरेश यादव के यहां लेकर पहुंच गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें महिला की गंभीर स्थिति बताते हुए सलाह दी कि वापस राजकीय जनाना अस्पताल ले जाकर जयपुर रैफर कराएं। परिजन गर्भवती को 24 अप्रैल की शाम जनाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे शाम करीब 7:30 बजे जयपुर रैफर करा कर ले गए। 24 अप्रैल की रात को जयपुर के महिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया, जहां रात एक बजे सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराया।

मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

इसी दौरान महिला की मौत हो गई और बच्चा भी मृत हुआ। 25 अप्रैल को उसका कोरोना वायरस की जांच का सैंपल लिया गया और शव को जयपुर की मोर्चरी में रखवा दिया गया। सैंपल की जांच रिपोर्ट रविवार 26 अप्रैल को सुबह कोरोना वायरस पॉजिटिव आई। इसके बाद जिला कलेक्टर ने गांव हिसामड़ा ग्राम पंचायत खेड़ी गुर्जर तथा इसके नजदीक ग्राम पंचायत गांगरोली में रविवार सुबह 11 बजे से कर्फ्यू लगा दिया है और मेडिकल विभाग की टीमें घर-घर सर्वे तथा अन्य जानकारी लेने में जुट गईं है। इधर जयपुर में जनाना अस्पताल के लेबर रूम व वार्ड के चिकित्सा कर्मियों की जानकारी की जा रही है जो उस महिला के संपर्क में आए और अब उन्हें क्वारैंटाइन किया जाएगा।

बता दे, राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 69 नए केस पॉजिटिव पाए गए। जिसमें नागौर में 20, जोधपुर में 23, अजमेर में 11, जयपुर में 6, कोटा में 3, धोलपुर में 2, सीकर, भरतपुर, झालावाड़ और हनुमानगढ़ में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2152 पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ