न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कोरोना से तंग आकर वृद्ध ने लगा दी ट्रेन के सामने छलांग, सुसाइड नोट में लिखा- अब और नहीं सह सकता

मौत से पहले बुजुर्ग ने देर रात को दो तीन लाइन का एक कागज पर एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें बताया कि वह कोरोना से तंग आ चुके है। अब और परेशान नहीं होना चाहते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 2:46:27

जयपुर : कोरोना से तंग आकर वृद्ध ने लगा दी ट्रेन के सामने छलांग, सुसाइड नोट में लिखा- अब और नहीं सह सकता

कोरोना ने कई लोगों का जीवन प्रभावित किया हैं। किसी को शरीरिक रूप से तो किसी को मानसिक रूप से परेशान किया हैं। इससे जुड़ी एक घटना जयपुर में हुई जहां शहर के मालवीय नगर इलाके के सेक्टर 10 में गुरुवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत से पहले बुजुर्ग ने देर रात को दो तीन लाइन का एक कागज पर एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें बताया कि वह कोरोना से तंग आ चुके है। अब और परेशान नहीं होना चाहते है। वे घर छोड़कर जा रहे है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। सुबह 6:30 बजे शव मिलने पर पहुंची जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शव को जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। गुरुवार को मृतक के बेटे के दिल्ली से जयपुर पहुंचने पर दोपहर 12:30 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव का दाह संस्कार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र कुमार बृज (66) सेक्टर 10, मालवीय नगर में पत्नी के साथ रहते थे। सुरेंद्र कुमार बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी थे। उनका इकलौता बेटा दिल्ली में जॉब करता है। इससे पति पत्नी अकेले रहते थे। 19 अक्टूबर को सुरेंद्र कुमार बृज और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। इससे वे दोनों क्वारेंटाइन चल रहे थे। वे बाहर भी नहीं निकल रहे थे। बेटा भी दिल्ली से जयपुर मिलने नहीं आ सका। नाहीं, पड़ौसी और रिश्तेदार इस वृद्ध दंपति से मुलाकात कर हाल जान सके।

रात 2 बजे पत्नी की आंख खुली तो कमरे का दरवाजा खुला था, तब सुसाइड नोट मिला

पुलिस ने बताया कि रात 2 बजे सुरेंद्र कुमार की पत्नी की आंख खुली तो पति नजर नहीं आए। कमरे का दरवाजा भी खुला था। सुरेंद्र बृज की पत्नी ने उन्हें घर में इधर उधर देखा। तब लाइट जलाने पर कमरे में रखा एक सुसाइड नोट नजर आया। जिसमें कोरोना से परेशान होकर घर छोड़कर जाने की बात लिखी थी। ऐसे में पत्नी ने पड़ोसी की मदद ली। वे किसी तरह रात को सुसाइड नोट लेकर जवाहर सर्किल थाने पहुंची।

करीब 2 घंटे तक रेलवे ट्रेक और आसपास तलाश किया, सुबह 6 बजे मिला शव

ड्यूटी ऑफिसर एएसआई रामप्रकाश के अनुसार उन्होंने सुबह 5 बजे तक घर से कुछ दूर स्थित रेलवे ट्रेक और आसपास के इलाके में सुरेंद्र कुमार की तलाश की। लेकिन उनका पता नहीं चला। तब वे लौट आए। इसके बाद गुरुवार सुबह 6:30 बजे सेक्टर 10 में रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। तब एएसआई रामस्वरुप मौके पर पहुंचे। संदेह होने पर सुरेंद्र कुमार की पत्नी से शिनाख्त करवाई तो उसने पति की पहचान कर ली। वह बिलख पड़ी। इसके बाद पुलिस ने बेटे को दिल्ली में फोन कर घटना की जानकारी दी। तब बेटा आज सुबह जयपुर पहुंचा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट