न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

350 किलोमीटर पैदल चला 21 साल का युवक, पाया गया कोरोना संक्रमित

पुणे से आने के बाद युवा में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए, उसे परभणी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Apr 2020 10:41:11

350 किलोमीटर पैदल चला 21 साल का युवक, पाया गया कोरोना संक्रमित

देश भर में फैली महामारी से बचने के लिए सरकार लगातार लोगों से गुजारिश कर रही है कि जो लोग जहां पर है वहीं रुके रहे। पूरे देश में लॉकडाउन लगाया हुआ है। लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगी हुई है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग एक जगह से दूसरी जगहों पर पहुंच रहे है। वायरस से सबसे ज्यादा पीड़ित महाराष्ट्र में हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बीते गुरुवार को महाराष्ट्र परभणी जिले में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। यहां अब तक संक्रमण का कोई केस नजर नहीं आया था लेकिन पुणे से 350 किलोमीटर पैदल चलकर एक 21 वर्षीय शख्स के पहुंचने के बाद जिले में पहला मामला सामने आ गया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पुणे से पैदल चलकर परभणी जिले में आए एक शख्स का टेस्ट पॉजिटिव आया है। साथ ही 8 से 9 लोगों के मरीज के संपर्क में आने की बात भी सामने आई है।

पुणे से आने के बाद युवा में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए, उसे परभणी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लक्षण नजर आने के बाद उसका टेस्ट कराया गया था और गुरुवार को उसकी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ प्रकाश डेके ने पीटीआई को बताया, 'मरीज के लक्षण गंभीर नहीं हैं और हालत स्थिर है। हमें इस मरीज से 8-9 लोगों के करीबी संपर्क में आने का पता चला है और आगे की औपचारिकताएं जारी हैं।'

बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जुटी भीड़

इससे पहले बीते मंगलवार को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों प्रवासी मजदूरों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। ये लोग अपने-अपने गृह नगरों में जाने के लिए परिवहन की मांग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार मजदूरों को कहीं से गलत जानकारी मिली थी कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा है, जिसके बाद ट्रेनों को संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही विशेष ट्रेन चलाने की गलत अफवाहें उड़ने की बात भी सामने आई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक टीवी पत्रकार भी शामिल है। मुंबई पुलिस ने अलग-अलग तीन मामले दर्ज किए हैं।महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर बताया कि पुलिस ने मराठी न्यूज चैनल के पत्रकार को अफवाह फैलाने के आरोप में अरेस्ट किया है।

महाराष्ट्र फिलहाल कोरोना से सबसे ज्यादा पीड़ित राज्यों में पहले स्थान पर है। इस बीच इस तरह की घटनाएं प्रशासन और सरकार दोनों की चिंता बढ़ाने वाली हैं। हालांकि पुलिस लगातार लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में लगी है।

महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3202 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में गुरुवार को संक्रमण से सात लोगों की जान गई। इसमें तीन मुंबई और चार पुणे में हैं। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिला है। मृतकों की उम्र 40 से 60 साल के बीच थी। इसमें छह को अन्य बीमारियां थीं, जबकि एक मृतक की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पता नहीं चल पाया है। इसे मिलाकर राज्य में म़ृतकों की संख्या 194 हो गई है। वहीं मुंबई में मौत का आंकड़ा 117 और पुणे में 47 पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर