न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद के दरवाजे तक पहुंचा कोरोना का डर, सेल्फ-आइसोलेशन पर कई सांसद

शुक्रवार को जैसे ही कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई, वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने सेल्फ आइसोलेशन में जाने का ऐलान किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 9:47:09

संसद के दरवाजे तक पहुंचा कोरोना का डर, सेल्फ-आइसोलेशन पर कई सांसद

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भले ही सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं, मगर इस खबर से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद परेशान हो गए हैं। ये वे सांसद हैं, जिनके साथ दो दिन पहले राष्ट्रपति भवन में दुष्यंत सिंह ब्रेक फास्ट कर चुके हैं। दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने वाले सांसद आइसोलेशन में जाने लगे हैं। मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसकी शुरुआत कर दी है। बता दे, 16 मार्च को दुष्यंत सिंह लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होकर लौटे थे। जिसके बाद 18 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दी गई ब्रेकफास्ट पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुल 96 सांसद थे। दुष्यंत सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में हुई इस पार्टी में सभी सांसदों के साथ मेलमिलाप में शामिल रहे।

शुक्रवार को जैसे ही कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई, वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने सेल्फ आइसोलेशन में जाने का ऐलान किया। सूत्रों का कहना है कि दुष्यंत के साथ ब्रेकफॉस्ट में हिस्सा लेने वाले अन्य सांसदों में भी हड़कंप मचा है। ज्यादातर कोरोना की जांच कराने और सेल्फ आइसोलेशन में जाने की तैयारी कर रहे हैं। ब्रेकफॉस्ट में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी सेल्फ आइसोलेशन में जाने की बात कही है।

ये प्रमुख चेहरे थे पार्टी में

राष्ट्रपति भवन में हुई इस पार्टी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जनरल वीके सिंह, गजेंद्र शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर, विजय गोयल, ओम माथुर, रविकिशन, हेमामालिनी, रीता बहुगुणा जोशी, साक्षी महराज जैसे प्रमुख चेहरों ने हिस्सा लिया था।

लंदन से लखनऊ लौटने के बाद कनिका कपूर ने उसी दिन गैलेंट अपार्टमेंट में एक हाई प्रोफाइल पार्टी दी थी, जिसमें कई नेताओं के साथ अफसरों ने भी हिस्सा लिया था। कनिका कपूर ने लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल सहित दो अन्य स्थानों पर भी पार्टी आयोजित की थी। वह कानपुर में भी अपने एक रिश्तेदार के घर गई थीं।

वसुंधरा राजे ने किया ट्विट

कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, "कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गई थी। कनिका कपूर, जो कि कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, वे भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।"

बता दे, कोरोना पर बेपरवाही बरतने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में खुलासा हुआ है कि कनिका कपूर को अपने कोरोना पीड़ित होने की जानकारी थी। वहीं लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि कनिका कपूर के खिलाफ सीएमओ से आई रिपोर्ट में उनके आने की तारीख 14 मार्च लिखी है, जबकि वह 11 मार्च को आई थीं। जांच के दौरान पुलिस इस चीज को सही कर देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर