न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस पर सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी रेस्‍त्रां

महामारी बने कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Mar 2020 6:20:42

कोरोना वायरस पर सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी रेस्‍त्रां

महामारी बने कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग जितना हो सके घर से ही काम करें। निजी कंपनियां अपने कर्मचारियों से घर से ही काम कराने पर जोर दें। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के सभी रेस्टोरेंट 31 मार्च तक बंद रहेंगे। लोग रेस्टोरेंट से सिर्फ खाना पैक करा सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा। इसके साथ ही केजरीवाल ने कई अन्य बातों का भी ऐलान किया और लोगों से कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने की भी अपील की।

बता दे, कोरोना वायरस को लेकर गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हले दिल्ली में 50 से ज्यादा लोगों के एक जगह पर जमा होने पर रोक थी लेकिन अब खतरा बढ़ता हुआ देख कर इस संख्या को घटा दिया गया है। अब 20 से ज्यादा लोग एक जगह पर जमा नहीं हो सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह के राजनीतिक और गैर राजनीतिक किसी भी तरह के आयोजन पर यह नियम लागू होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 10 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 2 मरीज ठीक हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सभी कॉलेज, आईटीआई बंद कर दिए गए हैं। सभी बसों को बस डिपो पर भी डिस इंफेक्शन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक डिपो की गाड़ियों को डिस इंफेक्शन किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों से अपील की है कि वो कुछ दिन घर पर ही रहें।

इसके साथ ही सीएम ने बताया कि विदेशों से दिल्ली पहुंच रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके हाथों पर स्टैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में देखा जा रहा है कि विदेश से आए लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं जो खतरनाक है। यदि ऐसा देखा जाता है तो सरकार उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगी और गिरफ्तारी के साथ ही उन पर मामला भी दर्ज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर