न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना: अमेरिका में एक दिन में सामने आए 24,742 नए केस, वैज्ञानिकों ने जताई 2 लाख 40 हज़ार मौतों की आशंका

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अमेरिका (America) में तेजी से बढ़ रहा है। यहां मंगलवार को 24,742 नए मामले सामने आ चुके है। इसके साथ ही कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,88,530 तक पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 9:56:03

कोरोना: अमेरिका में एक दिन में सामने आए 24,742 नए केस, वैज्ञानिकों ने जताई 2 लाख 40 हज़ार मौतों की आशंका

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अमेरिका (America) में तेजी से बढ़ रहा है। यहां मंगलवार को 24,742 नए मामले सामने आ चुके है। इसके साथ ही कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,88,530 तक पहुंच गई है। अगर मौत के आकड़ों पर नजर डाले तो यहां मंगलवार को 748 लोगों की मौत हो चुकी है इसके साथ ही कुल मौत की संख्या बढ़कर अब 3,883 हो गयी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार को कहा कि पूरे देश को तैयार रहने की ज़रुरत है क्योंकि आने वाले दो हफ्ते दर्द और मुश्किलों से भरे होने वाले हैं। बता दे, वैज्ञानिकों ने मंगलवार को बताया कि अगर हालत ऐसे ही रहे तो सिर्फ अमेरिका में इस संक्रमण से 2,40,000 लोग अपनी जान गंवा सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा अब ये फ्लू नहीं रह गया है अब ये खतरनाक स्तर पर है। मैं नकारात्मक नज़र नहीं आना चाहता, ये काफी आसन होता है, मैं लोगों को उम्मीद देना चाहता हूं। आप सभी जानते हैं मैं देश का सबसे बड़ा चीयरलीडर हूं।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस की प्रेस वार्ता में कहा कि हर एक अमेरिकी नागरिक को तैयार रहना होगा क्योंकि आने वाले दिन बेहद मुश्किलों भरे हैं। हम मुश्किलों भरे दो हफ्तों से गुजरने वाले हैं। अमेरिका में संक्रमितों के मुकाबले ठीक हो रहे लोगों की संख्या भी काफी कम सिर्फ 6,461 है। जबकि 3,988 लोग अब भी वेंटीलेटर्स के सहारे हैं। ट्रंप पर लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने के आरोप भी लग रहे हैं।

ट्रंप के बाद इस प्रेस वार्ता में कोरोना टास्क फ़ोर्स से जुड़े हेल्थ ऑफिशियल ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को समझाने की कोशिश की। वैज्ञानिकों ने जोर दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग का ठीक से पालन करने पर अभी भी लाखों मौतों से बचा जा सकता है। हालंकि ट्रंप के साथ मौजूद डॉक्टर डेबोरा ब्रिक्स ने ये कहा कि तमाम उपायों के बावजूद भी अमेरिका में संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1 लाख से 2 लाख 40 हज़ार तक हो सकता है। ये वियतनाम युद्ध से भी ज्यादा बड़ी त्रासदी साबित होगी। डॉक्टर ब्रिक्स ने कहा, "अभी भी कुछ नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण के ख़तरे को लेकर कोताही बरत रहें हैं और हमारा अनुमान है कि मौतों का आंकड़ा इस रेंज के भीतर हो सकता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर