न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / राज्य के 33 में से 31 जिले संक्रमित, श्रीगंगानगर-बूंदी में अभी तक कोई कोरोना रोगी नहीं

राजस्थान के 33 में से 31 जिलों तक कोरोना पहुंच चुका है। गुरुवार को सिरोही में एक मरीज मिलने के साथ ही अब कोरोना 33 में से 31 जिलों में पहुंच चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 May 2020 3:09:32

राजस्थान / राज्य के 33 में से 31 जिले संक्रमित, श्रीगंगानगर-बूंदी में अभी तक कोई कोरोना रोगी नहीं

राजस्थान के 33 में से 31 जिलों तक कोरोना पहुंच चुका है। गुरुवार को सिरोही में एक मरीज मिलने के साथ ही अब कोरोना 33 में से 31 जिलों में पहुंच चुका है। सिर्फ श्रीगंगानगर और बूंदी में ही अब तक कोई केस नहीं आया है। शुक्रवार को कोरोना के 26 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें कोटा में 4, जयपुर में 6, पाली में 5, उदयपुर, झालावाड़ और अजमेर में 2-2, अलवर में एक संक्रमित मिला। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3453 पहुंच गई। वहीं, अजमेर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है।

श्रीगंगानगर और बूंदी में एक भी संक्रमित नहीं

अब ग्रीन जोन में केवल दो जिले बचे हैं - श्रीगंगानगर और बूंदी। यहां अभी तक 67 दिन में कोई कोरोना रोगी नहीं मिला। हालांकि, संक्रमित होने वाले पांच जिले अब कोरोना मुक्त हो चुके हैं और दो जिलों में मात्र एक-एक रोगी बचा है। वह भी ठीक होने वाला है। ऐसे में 9 जिले संक्रमण फ्री होने की ओर हैं। चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, करौली और सवाई माधोपुर में सभी रोगी ठीक हो चुके हैं। अब वहां एक भी नया रोगी नहीं है। बीकानेर और प्रतापगढ़ में एक-एक रोगी है। इस लिहाज से प्रदेश के 24 जिलों में रोगी हैं।

कोरोना के खौफ से एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से कूदा

कोटा के कैथूनीपोल थाना इलाके में एक व्यक्ति कोरोना के खौफ से अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। दरअसल, कुछ दिन पहले उसकी बहन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस व्यक्ति को लगा कि वह भी संक्रमित हो गया है। इसी गलतफहमी में गुरुवार को उसने आत्मघाती कदम उठाया।

5 दिन नए रोगी नहीं मिले तो कैटेगरी बदलेंगे : मंत्री

कोटा में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि अगर किसी भी इलाके में अगले पांच दिन केस नहीं आए तो उसकी कैटेगरी बदलेंगे। वहां से कर्फ्यू हटाया जाएगा। अधिकारियाें ने उन्हें बताया कि कोटा में अब तक 20 स्थान चिन्हित किए थे, जहां से रोगी मिल रहे थे। इनमें से 16 जगह पर अब भी कर्फ्यू लगा है। इन 16 में से भी 10 स्थान से अब मरीज नहीं आ रहे हैं। अगर अगले 5 दिन कोई केस न आया तो कर्फ्यू हटा लेंगे।
अब इन क्षेत्राें काे 5 दिनाें तक वाॅच किया जाएगा। इनमें यदि अब नया काेई केस नहीं आया ताे न केवल कर्फ्यू हटाया जाएगा बल्कि, इन्हें ऑरेंज जाेन में रखा जाएगा। साथ ही अधिकारियाें काे कहा गया कि वे टेस्टिंग की स्पीड बढ़ाए। जो इलाके कोरोनामुक्त हो चुके हैं, उनकी कैटेगरी बदली जाएगी।

जिलों में संक्रमण फैलने का ग्राफ अप्रैल में तेजी से बढ़ा। मार्च में 2 से 19 मार्च तक 17 जिन में एक से 2 जिले संक्रमण ग्रसित हुए। फिर 2 से छह मात्र 2 दिन में हो गए। 6 से 12 जिलों तक संक्रमण फैलने मात्र 9 दिन लगे। एक से 5 अप्रैल तक मात्र 5 दिन में ही जिले 12 से बढ़कर 21 हो गए। इसके बाद इक्का-दुक्का जिला जुड़ते गए। जिलों में संक्रमण फैलने का ग्राफ अप्रैल में तेजी।

जयपुर के 33 थाना इलाके में कर्फ्यू

जयपुर के 33 थाना इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। पॉजिटिव मिलने के कारण भट्टा बस्ती इलाके में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन की तरफ जाने वाली रोड स्थित गेट से लेकर शबरी कानन पार्क की दीवार तक, सेक्टर 3 में न्यू जालूपुरा, भौमिया कच्ची बस्ती और तिराहे बिहारी मस्जिद और खोह नागोरियान में शिकारियों की ढाणी में कोरोना आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। मोती डूंगरी इलाके में मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बरकत मार्ग और तिवाड़ी जी बाग से कर्फ्यू हटा दिया गया। जयपुर के खोह नागोरियान, मोती डूंगरी, सोढ़ाला, ब्रह्मपुरी में 5-5, बजाज नगर और भट्टा बस्ती 4-4, शास्त्री नगर, सदर, करधनी में 3-3, आमेर, गलतागेट, मुहाना, लालकोठी, आदर्श नगर, मुरलीपुरा और मालपुरा गेट में 2-2, करणी विहार, सिन्धी कैम्प, नाहरगढ़, झोटवाड़ा, महेश नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, प्रताप नगर, मालवीय नगर, गांधी नगर, सांगानेर, रामनगरिया, जालूपुरा और संजय सर्किल एक-एक जगह आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा है। प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1121 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं।

जयपुर के अलावा जोधपुर में 889 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 231, अजमेर में 189, टोंक में 136, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर में 116-116, नागौर में 119, बांसवाड़ा में 66, पाली में 55, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 47, झुंझुनूं में 42, भीलवाड़ा में 39, बीकानेर में 38, उदयपुर में 22, दौसा में 21, धौलपुर में 21, अलवर में 19, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर और डूंगरपुर में 9-9, सीकर में 8, राजसमंद में 7, प्रतापगढ़, करौली और जालौर में 4-4, बाड़मेर में 3, सिरोही और बारां में 1-1 संक्रमित मिला है। जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका