न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छात्रों को सलाह- पिटकर नहीं पीटकर आना, बस चले तो मर्डर तक कर दें, हम देख लेंगे : पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के VC

उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति राजाराम यादव ने गाजीपुर में यूनिवर्सिटी के संबंधित कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Dec 2018 2:23:53

छात्रों को सलाह- पिटकर नहीं पीटकर आना, बस चले तो मर्डर तक कर दें, हम देख लेंगे : पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के VC

उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति राजाराम यादव ने गाजीपुर में यूनिवर्सिटी के संबंधित कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र हैं तो लड़ाई झगड़े में पिटकर नहीं, बल्कि पीटकर आएं और अगर बस चले तो मर्डर तक कर दें। उसके बाद हम देख लेंगे। वाइस चांसलर गाजीपुर में सत्यदेव कॉलेज कैंपस में सत्यदेव डिग्री कॉलेज एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में एक ज्वाइंट सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

गाजीपुर जिले में स्थित सत्यदेव डिग्री कॉलेज में 'उच्च शिक्षा की चुनौतियां' विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए कुलपति राजाराम यादव ने कहा, 'युवा छात्र वही होता है जो पर्वत की चट्टानों में पैर मारता है तो पानी की धार निकलती है... उसी को छात्र कहते हैं... छात्र अपने जीवन में जो संकल्प लेता है उसको अपनी आंखों से पूरा करता है... उसी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र कहते हैं।' कुलपति यादव ने कहा, 'अगर आप पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र हो तो रोते हुए कभी मेरे पास मत आना एक बात बता देता हूं। अगर किसी से झगड़ा हो जाए तो उसकी पिटाई करके आना और तुम्हारा बस चले तो उसका मर्डर करके आना, जिसके बाद हम देख लेंगे।'

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये वीडियो 29 दिंसबर का है। बता दें, साल 2017 में ही यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने राजाराम यादव को पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का वीसी बनाया था। इससे पहले राजाराम यादव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिजिक्स डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थे। यादव के इस बयान की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में उनकी तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रहे राजाराम यादव को पिछले साल ही पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया गया था। इससे पहले 1996 में उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिजिक्स डिपार्टमेंट में बतौर असिसटेंट प्रोफेसर काम शुरू किया था, जहां 2004 में उन्हें प्रोफेसर बना दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत