न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना फैलाने की साजिश, सीमा पार से भेजे गए 40-50 संक्रमित संदिग्ध

पत्र के अनुसार 40 से 50 कोरोना संदिग्धों को भारत में दाखिल कराया गया है। जिनका मकसद देश में कोरोना का संक्रमण फैलाना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 4:33:42

नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना फैलाने की साजिश, सीमा पार से भेजे गए 40-50 संक्रमित संदिग्ध

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) की महामारी को देश में फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारें हर संभव प्रयास कर रही हैं। वहीं कुछ लोग इन कोशिशों को नाकाम करने में जुटे हैं। बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के जिलाधिकारी कुंदन कुमार का एक पत्र सामने आया है, जिसके बाद खुलासा हुआ है कि सीमा पार से कुछ लोग भारत और खासकर बिहार में रणनीति के तहत कोरोना का संक्रमण फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

40-50 कोरोना संदिग्धों को दाखिल कराया गया भारत में

पत्र में पुलिस अधीक्षक के जरिए जिलाधिकारी सीमा सुरक्षा बल की 47वीं वाहिनी बटालियन को इस बारे में बता रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि सीमा पार से कोरोना संक्रमित संदिग्धों को भारत में प्रवेश कराया गया है। पत्र के अनुसार 40 से 50 कोरोना संदिग्धों को भारत में दाखिल कराया गया है। जिनका मकसद देश में कोरोना का संक्रमण फैलाना है। पत्र के मुताबिक भारत में दाखिल होने वाले सभी मुस्लिम हैं। इन लोगों को जालिम मुखिया नाम के शख्स ने भारत में दाखिल कराया है। जालिम मुखिया हथियार तस्कर है। वह नेपाल के जिला पारसा के सेरवा थाना अंतर्गत जग्रनाथपुर गांव का रहने वाला है। जालिम मुखिया ने एक रणनीति के तहत कोरोना संदिग्ध संक्रमितों को नेपाल बॉर्डर रास्ते से भारत में दाखिल कराया है। पत्र में जिलाधिकारी सीमा सुरक्षा बल से अनुरोध कर रहे हैं कि वे चौकसी बढ़ा दें। साथ ही ये भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर अच्छे से निगरानी रखी जाए।

बेतिया के डीएम का पत्र सामने आने के बाद बिहार के गृह सचिव अमीर सुबहानी ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी को घुसने नहीं दिया जाएगा। मामला नेपाल में है, लेकिन हमने अपने अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। सूचना के मुताबिक अभी भी कुछ संदिग्ध घुसने की फिराक में हैं। बेतिया के जिलाधिकारी का पत्र सामने आने के बाद राज्य के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

बता दे, बिहार में पिछले 24 घंटे में 21 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 60 पर पहुंच गई है। उधर, सीवान जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां शुक्रवार को दो पॉजिटिव केस मिले। सीवान में मरीजों की संख्या 29 हो गई है। बेगूसराय जिले में अब तक 5 की लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने एक स्पेशल टीम बिहार भेजी है। यह टीम बिहार में कोरोना से निपटने की योजना, अस्पतालों में की गई तैयारी के साथ ही बिहार के अस्पतालों में वेंटिलेटर और अन्य सुविधाओं की जानकारी ले रही है।

इस खुलासे के बाद राज्य में सियासत गरमा गई है। राजद, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) ने इस मुद्दे को गंभीर बताया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह विषय काफी गंभीर और चुनौतीपूर्ण है, लिहाजा बिहार सरकार को इस मुद्दे पर अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस ने पूछा है कि अब तक सीमाओं को क्यों नहीं सील किया गया? कांग्रेस प्रवक्ता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा है कि जब पंद्रह दिन पहले ही नेपाल से लगी सीमा को सील करने की बात कही गई थी तो फिर अब तक सीमा सील क्यों नहीं की गई?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर