न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैसला : CWC की बैठक खत्म, सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की नई अंतरिम अध्यक्ष, राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर

कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक खत्म हो चुकी है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कांग्रेस (Congress) का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 11:15:14

फैसला : CWC की बैठक खत्म, सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की नई अंतरिम अध्यक्ष, राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर

कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक खत्म हो चुकी है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कांग्रेस (Congress) का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का इस्तीफा मंजूर हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, 5 जोन के आधार पर ली गई राय में सोनिया गांधी का नाम ही अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सामने आया। पहले तो उन्होंने मना लिया। लेकिन नेताओं के बहुत कहने पर उन्होंने अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए हामी भर दी। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की नई अध्यक्ष हैं।

शनिवार को दूसरी बार रात 8 बजे कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई, जिसमें यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और एके एंटनी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। हालांकि सभी बैठक में राहुल गांधी का इंतजार करते रहे। काफी कहने के बाद राहुल गांधी बैठक में पहुंचे।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर में हालात बहुत खराब हैं। राहुल गांधी ने CWC की बैठक से बाहर निकलकर कहा कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा हुई और उसी के बारे में बात करने के लिए उन्हें वहां बुलाया गया था। मीटिंग के बीच में जम्मू-कश्मीर को लेकर खबर आई कि कश्मीर में हिंसा हो रही है और हालात बेहद खराब हैं। चूंकि कश्मीर में हिंसा की खबरों से हम सब चिंतित हैं लिहाजा हमने तय किया कि सरकार और पीएम मोदी से पूछा जाए कि वो पूरी पारदर्शिता के साथ बताएं कि वहां क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी की मीटिंग के बीच में जम्मू कश्मीर के बारे में खबरें आईं और हमने मीटिंग रोक दी। वहां हालात बहुत खराब है। ट्रांसपेरेंसी के साथ पीएम बताएं कि जम्मू-कश्मीर पर क्या हो रहा है और हालत क्या हैं।

इससे पहले सुबह हुई CWC की बैठक में नेताओं के पांच समूह बनाए गए थे, जिन्होंने देश भर के नेताओं की राय जानी। इन पांच समूहों की रिपोर्ट CWC में रखी गई। सूत्रों के मुताबिक लगभग सभी नेताओं ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने की मांग की थी। राहुल के विकल्प पर नेताओं ने ये भी कहा कि नया अध्यक्ष राहुल गांधी या फिर सीडब्ल्यूसी तय करे।

इससे पहले सुबह 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम और अहमद पटेल जैसे नेताओं की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में हुई। सीडब्ल्यूसी ने तय किया कि वो पूरे देश के कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करेगी, जिन्हें 5 ग्रुप्स में बांटा गया है।

नॉर्थ ईस्ट के ग्रुप में अहमद पटेल, अंबिका सोनी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हैं। वहीं ईस्टर्न ग्रुप में केसी वेणुगोपाल, तरुण गोगोई और कुमार शैलजा शामिल हैं। नॉर्थ ग्रुप में प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पी चिदंबरम शामिल हैं। वहीं पश्चिमी समूह में गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी और मोतीलाल वोहरा हैं। दक्षिण के समहू में मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक का नाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह