न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजघाट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दलितों पर अत्याचार के विरोध में करेंगे उपवास

कर्नाटक चुनाव और अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा अब एक-दूसरे के सामने आ गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Apr 2018 1:20:52

राजघाट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दलितों पर अत्याचार के विरोध में करेंगे उपवास

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास से पहले पार्टी विवादों में आ गई है। हालांकि अभी तक राहुल गांधी राजघाट नहीं पहुंच पाए हैं। सूत्रों के मुताबिक जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार के मंच से हटा दिया गया क्योंकि 84 दंगा मामले में दोनों आरोपी हैं। टाइटलर और सज्जन कुमार उपवास स्थल पर आए और कुछ देर रुके लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दोनों को जाने को कह दिया तो वो चलते बने।

जिसके चलते कांग्रेस पार्टी केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ सोमवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पर इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। वही खबरे आ रही है कि थोड़ी देर में राहुल गांधी राजधाट पहुंचने वाले हैं। उनके साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर रहेंगे।

बता दे, राजधानी में राहुल गांधी के साथ दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन और पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ और सीबीएसई पेपर लीक, पीएनबी घोटाला, कावेरी विवाद, आंध्र को विशेष दर्जा दिए जाने जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के नए संगठन महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों, एआईसीसी महासचिवों, प्रभारियों और विधायक दल के नेताओं के भेजे गए दिशा निर्देश में कहा गया है कि सांप्रदायिक सौहार्द को बचाने और बढ़ाने के लिए सभी राज्यों और जिलों के कांग्रेस मुख्यालयों में 9 अप्रैल को उपवास रखा जाए। वही इसके जवाब में भाजपा ने 12 अप्रैल को अपने सांसदों से उपवास रखने को कहा है। ये निर्देश खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पार्टी सांसदों को दिया गया है। दरअसल मोदी संसद नहीं चलने देने के लिए विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

congress,bjp,dalit exploitation,fast,delhi,rahul gandhi,karnataka election

दलितों के मामले ने जिस तरह के तूल पकड़ा और भारत बंद के दौरान जो हिंसा हुई उसके पीछे बीजेपी विपक्ष को जिम्मेदार ठहरा रही है। जाहिर है कांग्रेस और बीजेपी दोनों उपवास के जरिए अपने अपने तरीके से दलितों के हक में खड़ा दिखने की कोशिश कर रही है।

वही शनिवार को भाजपा सांसद उदित राज ने आरोप लगाया था कि भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा के बाद से दलित समुदाय के लोगों का शोषण किया जा रहा है। देश के कई हिस्सों से ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं। एक ट्वीट में दलित सांसद ने कहा, ‘दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुए प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले दलितों पर अत्याचार की खबरें मिल रही हैं। यह सब रुकना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘बाड़मेर, जालौर, जयपुर, ग्वालियर, मेरठ, बुलंदशहर, करोली और दूसरे कई हिस्सों से न सिर्फ आरक्षण विरोधियों के बल्कि पुलिस भी दलितों पर गलत मामले दर्ज कर रही है उनकी ही पिटाई कर रही है।

उदित ने अगले ट्वीट में लिखा कि ग्वालियर में मेरे खास कार्यकर्ता को टॉर्चर किया गया जबकि उसने कुछ गलत नहीं किया था। वह मदद के लिए गिड़गिड़ा रहा है। हालांकि अपने ट्वीट्स में उदित ने किसी भी नेता या पार्टी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है उनका निशाना केंद्र सरकार की तरफ है।

खास बात यह है कि उदित राज ने जिन जगहों का नाम लिया है, वे सभी भाजपा शासित राज्यों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत