न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपसभापति हरिवंश के सम्मान में नायडू द्वारा आयोजित भोज में शामिल नहीं होगी कांग्रेस

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित उपसभापति हरिवंश के सम्मान में शुक्रवार को सुबह के भोज का आयोजन किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Aug 2018 7:44:41

उपसभापति हरिवंश के सम्मान में नायडू द्वारा आयोजित भोज में शामिल नहीं होगी कांग्रेस

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के सम्मान में शुक्रवार को सुबह के भोज का आयोजन किया है। इस भोज में शामिल होने के लिए राज्यसभा के सभी दलों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन उपसभापति चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने यह फैसला लिया है कि इस भोज में शामिल नहीं होंगे। इस चुनाव से आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष के महागठबंधन पर भी सवालिया निशान उठ खड़े हुए हैं।

विपक्षी गठबंधन को करारा झटका

- उपसभापति के चुनाव में कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन को करारा झटका लगा है।
- राज्यसभा में विपक्षी दल बहुमत में होने के बाद भी उनका प्रत्याशी बीके हरिप्रसाद एनडीए प्रत्याशी हरिवंश के हाथों हार गए। जनता दल (यू) के सांसद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के उपसभापति चुने गए।

विपक्षी दल एक छोटे से चुनाव में ही एकजुट नहीं हो पाए

- उपसभापति पद के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। हरिवंश ने विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 20 वोटों से हराया। हरिवंश को 125 और हरिप्रसाद को 105 वोट मिले।
- 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उपसभापति के चुनाव में विपक्षी दलों को मिली हार से साफ हो गया है कि मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने का दावा करने वाले विपक्षी दल राज्यसभा के एक छोटे से चुनाव में ही एकजुट नहीं हो पाए तो लोकसभा जैसे बड़े चुनाव में वे एक कैसे होंगे।
- विपक्षी दलों के दावे उस समय फेल होते देखे गए जब बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के सभी सदस्य सदन में मौजूद थे लेकिन कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के दो-दो सदस्य अनुपस्थित थे। डीएमके के दो सदस्य भी सदन में मौजूद नहीं थे। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के दो सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
- उच्च सदन में पीडीपी के दो सदस्य और आप के तीन सदस्य हैं लेकिन उन्होंने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। सपा का एक सदस्य अनुपस्थित था। बीजेडी और टीआरएस ने एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया। मतविभाजन के बाद हरिवंश को उच्च सदन का उपसभापति घोषित किया गया। उन्हें विपक्ष की ओर से कांग्रेस के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को मिले 105 मतों के मुकाबले 125 मत मिले थे और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 105 वोट मिले। 244 सदस्यीय सदन में मतदान में 232 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत