न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका चतुर्वेदी ने दर्ज कराई शिकायत, बेटी का रेप करने की मिली धमकी

कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रियंका के खिलाफ ट्विटर हुए इस अभद्र व्यवहार की निंदा की और पार्टी की अपनी सहयोगी के प्रति एकजुटता दिखाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jul 2018 7:01:07

प्रियंका चतुर्वेदी ने दर्ज कराई शिकायत, बेटी का रेप करने की मिली धमकी

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की 10 वर्षीय बेटी को निशाना बनाते हुए एक ट्रोल ने अभद्र टिप्पणी की जिस पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रियंका के खिलाफ ट्विटर हुए इस अभद्र व्यवहार की निंदा की और पार्टी की अपनी सहयोगी के प्रति एकजुटता दिखाई।

बेटी से रेप की धमकी के बाद प्रियंका ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस थानें में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।’

कांग्रेस प्रवक्ता चतुर्वेदी को माइक्रोब्लागिंग प्लेटफार्म ट्विटर पर जय श्री राम नामक के एकाउंट व गिरीश के 1605 ट्विटर हैंडल से यह धमकी दी गई है। चतुर्वेदी को मंदसौर मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी संदेश को लेकर यह धमकी मिली है।

इसके बाद प्रियंका ने पहले ट्विटर के माध्यम से ही मुंबई पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और उसके बाद उन्होंने गोरेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद मामले की छानबीन शुरू हो गई है। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तब जय श्री राम के ट्विटर यूजर ने अपना धमकी भरा पोस्ट डिलीट कर दिया है। वह लोग जिन्होंने इस मामले में प्रियंका का समर्थन किया है उसका उन्होंने धन्यवाद किया है।

प्रियंका का जवाब : शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो

इससे पहले ट्रोल के आपत्तिजनक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘भगवान राम के नाम से ट्विटर हैंडल चलाकर, पहले तो मेरा गलत बयान लगाते हो, फिर मेरी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हो, कुछ शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो, वरना तुम जैसे नीच सोच वाले इंसान को भगवान राम ही इसका सबक सिखाएंगे।’

प्रियंका ने कहा कि मुंबई पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि प्रियंका के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले वही लोग हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्रोल किया था। उन्होंने दावा किया कि इन ‘राक्षसों’ (ट्रोल) को बीजेपी ने तैयार किया और अब ये इनके लोगों को भी निशाना बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल