न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : कांग्रेस-टीडीपी अब साथ-साथ, राहुल गांधी बोले - 'हमारी केमिस्ट्री अच्छी है और हम एक दूसरे को पसंद भी करते हैं'

कुछ अरसे पहले तक बीजेपी के साथ केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा रही तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने अब तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ मिला लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Nov 2018 8:21:20

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : कांग्रेस-टीडीपी अब साथ-साथ, राहुल गांधी बोले - 'हमारी केमिस्ट्री अच्छी है और हम एक दूसरे को पसंद भी करते हैं'

कुछ अरसे पहले तक बीजेपी के साथ केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा रही तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने अब तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। दोनों नेताओं, जिनकी पार्टियां लंबे समय से प्रतिद्वंद्वियों पार्टियां रही रही हैं, तेलंगाना में 7 दिसंबर के विधानसभा चुनावों से पहले एक दूसरे का हाथ थामने का फैसला लिया है। यह साझेदारी काफी लंबे समय तक चलेगी और व्यापक होगा, ऐसा इन दोनों नेताओँ ने महीने की शुरुआत में अपनी पहली बैठक के बाद संकेत दिया था। इस गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि हम साथ काम कर रहे हैं क्योंकि इस देश को प्रधानमंत्री से और बीजेपी से खतरा है। इस देश की हर संस्था को खतरा है और हम देश के संस्थागत ढांचे को बचा रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी के साथ गठबंधन पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी केमिस्ट्री अच्छी है और हम एक दूसरे को पसंद भी करते हैं। हमें एक दूसरे के साथ काम करने में मजा आता है। बुधवार को तेलंगाना में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया। राज्य में चार पार्टियों के गठबंधन के बाद यह मौका था जब कांग्रेस अध्यक्ष, टीडीपी प्रमुख के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में एंटी-बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने के बाद आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय किए गए सभी वायदे पूरे किए जाएंगे।

इस रैली में कांग्रेस और टीडीपी के साथ गठबंधन के दूसरे सहयोगी दलों सीपीआई एवं तेलंगाना जन समिति ने भी हिस्सा लिया। रैली के दौरान राहुल ने कहा, "पहले हम नरेंद्र मोदी की बी टीम (टीआरएस) के खिलाफ लड़ेंगे और इसके बाद हम ए टीम (बीजेपी/एनडीए) को मात देंगे। तेलंगाना में कांग्रेस और टीडीपी ने हाथ मिला लिया है। राहुल गांधी और चंद्रबाबू नायडू ने एक मंच से तेलंगाना के खमम में एक रैली भी की। इस राजनीतिक मेल पर इन दोनों नेताओं से NDTV ने खास बातचीत की।

एनडीटीवी से बातचीत में 'TDP बीजेपी और संघ के साथ रही है, क्या इससे आपको चिंता होती है। क्या आपको इस बात की फिक्र नहीं है कि आपकी पार्टी (टीडीपी) तो बनी ही कांग्रेस के विरोध के लिए थी।' इस सवाल पर चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हमारी सोच बिलकुल स्पष्ट है। हमारे लिए देश काफी अहम है। ये हमारी जिम्मेदारी है। तेलुगू देशम, कांग्रेस और दूसरे राजनीतिक दल बीजेपी को हराने के लिए और देश को बचाने के लिए साथ हैं। वहीं, इसी सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम विरोधी नहीं हैं। हम साथ काम कर रहे हैं क्योंकि इस देश को प्रधानमंत्री से और बीजेपी से खतरा है। इस देश की हर संस्था को खतरा है और हम देश के संस्थागत ढांचे को बचा रहे हैं, इस देश के भविष्य को बचा रहे हैं। हम विरोधी नहीं हैं। बहुत सारी बातें हमारे बीच में एक जैसी हैं। हम साथ काम कर रहे हैं और ऐसा करते हुए बहुत मजा आ रहा है। इस सवाल पर कि क्या 'आप लोगों में कैसी बन रही है' पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी कैमिस्ट्री बहुत बढ़िया है। मैं कुछ समय से नायडू जी के साथ काम कर रहा हूं। मैं कह सकता हूं कि हमारी सोच में बहुत कुछ एक जैसा है। हमारे नजरिए में एक समानता है। मैं सोचता हूं कि बहुत कुछ साथ किया जा सकता है। अगर आप याद करें, मैं कई बार कह भी चुका हूं कि जब 2004 में नायडू जी चुनाव हारे थे और मीडिया उनके पीछे पड़ गया था तो मैंने उनका साथ दिया था और कहा था कि नायडू जी के साथ ऐसा बर्ताव मत कीजिए क्योंकि उन्होंने सरकार में रहते हुए बहुत बढ़िया काम किया है।

तेलंगाना में विपक्षी दलों के बीच गठबंधन की मुख्य वजह केसीआर के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी को बढ़ाना है, लेकिन सवाल ये भी है कि क्या ये 'नई दोस्ती' तेलंगाना के लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएगी? दरअसल पिछले चुनाव में केसीआर को मजबूत तेलंगाना की भावना का लाभ मिला था। साढ़े चार साल सत्ता में रहने का बाद उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी जरूर है लेकिन राज्य में आज भी उनके जितना प्रभावशाली नेता दूसरा नहीं है।

वहीं बात चंद्रबाबू नायडू की करें तो उनका तेलंगाना के साथ एक दशक पुराना नाता है। पूर्व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर तेलंगाना के गठन का विरोध करने तक, वे सिक्के के दोनों तरफ हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या कांग्रेस का टीडीपी से गठबंधन करने का फैसला सही है?

तेलंगाना चुनाव में 10 दिन से भी कम वक्त बाकी है इसलिए राज्य में राजनीतिक गतिविधि तेज हो रही है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में स्थानीय बीजेपी नेताओं के लिए चुनाव प्रचार किया था। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी बुधवार को यहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल