न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल ने फिर भाजपा को घेरा, कहा- सरकार कोरोना की कम टेस्टिंग और मौतों की गलत जानकारी देकर झूठ बोल रही

कोरोना वायरस, जीडीपी और चीन जैसे मामलों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 2:30:55

राहुल ने फिर भाजपा को घेरा, कहा- सरकार कोरोना की कम टेस्टिंग और मौतों की गलत जानकारी देकर झूठ बोल रही

कोरोना वायरस, जीडीपी और चीन जैसे मामलों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने रविवार को ट्वीट किया कि भाजपा झूठ को स्थापित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कम टेस्टिंग कर और मौतों की गलत जानकारी देकर कोरोना पर झूठ बोल रही है। जीडीपी का नए तरीके से आकलन किया जा रहा है। साथ की चीन के मामले पर मीडिया को डराकर झूठ फैलाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने इसके साथ ही ट्वीट में कहा 'जल्द ही भ्रम टूट जाएगा और भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट की एक खबर भी शेयर की। इसमें भारत में कोरोना के केस 10 लाख के पार होने के बावजूद मौतों में कमी को लेकर खबर है। खबर में मौतों के आंकड़ों को लेकर भी संदेह जताया गया है।'

राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार की तुलना पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविल चेम्बरलेन से की थी। द्वितीय विश्वयुद्ध को टालने के लिए चेम्बरलेन जर्मनी के तानाशाह हिटलर से मिलने गए थे। उन्हें लगा था कि जर्मनी चेकोस्लोवाकिया पर हमला नहीं करेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इसके बाद ही वर्ल्ड वॉर शुरू हो गया।

आपको बता दे, देश में कोरोना संक्रमित (Coronavirus) मरीजों की संख्या ने आज सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। देश में पहली बार कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा 38 हजार के पार पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 38 हजार 902 नए मामले सामने आए हैं और 543 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10 लाख 77 हजार 618 हो गई है। जिनमें से 3 लाख 73 हजार 379 सक्रिय मामले हैं, 6 लाख 77 हजार 423 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 26 हजार 816 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 18 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए 1 करोड़ 37 लाख 91 हजार 869 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 3 लाख 58 हजार 127 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के चेयरपर्सन डॉ वी के मोंगा ने कहा है कि देश में अब कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है। हालात बुरे हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि रोज 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सबसे बुरी बात यह है कि अब संक्रमण ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है। डॉ मोंगा का यह बयान बेहद अहम है, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार कह रहा है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत