न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी का आज से राजस्‍थान दौरा शुरू, 13 फरवरी का कार्यक्रम ज्यादा चर्चाओं में

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार से राजस्थान के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Feb 2021 9:43:30

राहुल गांधी का आज से राजस्‍थान दौरा शुरू, 13 फरवरी का कार्यक्रम ज्यादा चर्चाओं में

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार से राजस्थान के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। किसान आन्दोलन को मजबूती देने के लिए आ रहे राहुल गांधी के इस दौरे के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। राहुल के इस दौरे को राजनीतिक प्रेक्षकों ने 'एग्रो-स्प्रीच्युअल पॉलिटक्स' का नाम दिया है। बताया जा रहा है कि सॉफ्ट हिंदुत्व मॉडल के तहत राहुल गांधी 'टैंपल रन' की तरफ लौटे हैं। राहुल का यह दौरा सीधे तौर पर किसान आंदोलन से जुड़ा है। वे जिन चार जिलों में जाएंगे, उनमें से पंजाब से लगा श्रीगंगानगर और हरियाणा से सटा हनुमानगढ़ किसान आंदोलन प्रभावित है। यह नागौर बेल्ट में आते हैं जो कि आजादी के वक्त से ही किसान आंदोलन का केंद्र रहा है।

राहुल गांधी अपने दो दिन के दौरे में यहां 5 जगहों पर किसान सभाओं को सम्बोधित करेंगे। राहुल गांधी ट्रैक्टर रैली करेंगे और तेजाजी महाराज के मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। जिन क्षेत्रों में राहुल गांधी के कार्यक्रम रखे गए हैं, वे किसान बाहुल्य होने के साथ ही जाटों का गढ़ भी है। कांग्रेस राजस्थान के साथ ही दूसरे राज्यों के जाट वोट बैंक को साधने की कोशिश इस दौरे के जरिये करेगी। राजस्थान में जाट वोट बैंक करीब 9% है और सत्ता समीकरण तय करने में इस जाति की बड़ी भूमिका होती है। जाटों को कांग्रेस का परम्परागत वोट बैंक माना जाता है। लिहाजा कांग्रेस इसे साधे रखने की कोशिश कर रही है।

राहुल पहले दिन शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे हनुमानगढ के पीलीबंगा आएंगे। यहां कृषि मंडी में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे के आसपास वे रिसेप्शन के लिए गोलूवाला में रुकेंगे। फिर दोपहर 3 बजे श्रीगंगानगर के पदमपुर में किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। वे यहां रवाना होकर सूरतगढ पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

राहुल 13 फरवरी की सुबह श्रीगंगानगर से प्लेन से रवाना होंगे और सुबह 10 बजे के करीब किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां वे पास में ही लोक देवता वीर तेजाजी के बलिदान स्थल सुरसुरा मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। तेजाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वहीं पर सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद रूपनगढ़ में ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। राहुल ट्रैक्टर रैली के बाद नागौर के परबतसर और मकराना में किसान सभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल का 13 फरवरी का दौरा सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस दिन के दौरे की शुरुआत लोकदेवता वीर तेजाजी के बलिदान स्थल सुरसुरा मंदिर से करेंगे। जाट और कई किसान जातियों की सुरसुरा धाम में गहरी आस्था है। राहुल का सुरसुरा मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करना इन्हीं जातियों के वोट बैंक को मैसेज देने की कवायद है। जाट और कई किसान जातियां कांग्रेस का बड़ा वोट बैंक हमेशा से रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती