न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब / कांग्रेस में हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना पॉजीटिव, कल रैली में राहुल गांधी के साथ थे मौजूद

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पंजाब खासकर कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। सिद्धू के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने का असर कांग्रेस के लीडरशिप और खासतौर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर पड़ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 5:37:44

पंजाब / कांग्रेस में हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना पॉजीटिव, कल रैली में राहुल गांधी के साथ  थे मौजूद

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पंजाब खासकर कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। सिद्धू के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने का असर कांग्रेस के लीडरशिप और खासतौर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर पड़ सकता है। दरअसल, बल‍बीर सिंह सिद्धू सोमवार को राहुल गांधी की ट्रैक्‍टर यात्रा में शामिल हुए थे और वह राहुल गांधी के साथ संगरूर और भवानीगढ़ में रैली में मंच का संचालन किया था। इस दौरान वह राहुल गांधी सहित पंजाब कांग्रेस के सभी आला नेताओं के संपर्क में आए थे।

सोमवार को संगरूर और भवानीगढ़ में सिद्धू ने उस स्टेज का संचालन किया था, जिस पर राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे। एक दो मौके पर वह राहुल गांधी की बगल वाली सीट पर बैठे थे। अहम बात यह है कि इस दौरान सिद्धू ने एक बार राहुल गांधी के पास जाकर उनके कान में भी कुछ कहा था। हालांकि इस वार्तालाप के दौरान दोनों ने ही मास्क पहना हुआ था। बलबीर सिद्धू के कोरोना पाजिटिव आने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने भी की है।

congress,punjab health minister,coronavirus,rahul gandhi

मंगलवार सुबह बुखार आया

बलबीर सिद्धू को मंगलवार सुबह बुखार आया था। इसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टैस्ट करवाया। इस टैस्ट में उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सिद्धू के पाजिटिव आने से कांग्रेस की लीडरशिप पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को राहुल गांधी की ट्रैक्टर मार्च के दौरान संगरूर में रखी गई रैली में सिद्धू ने स्टेज का संचालन किया। बलबीर सिद्धू ने इसी स्टेज से कहा था कि कोरोना से तो निपट लेंगे अभी मोदी रूपी करोना से निपटने का समय है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री पहले ऐसे संचालक थे, जिन्होंने लोगों से अपील की थी कि वह मास्क पहन लें। इस दौरान वह भी मास्क पहने हुए थे। संगरूर रैली में तो उनके साथ खास तौर पर कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला और विधायक लव कुमार गोल्डी खड़े थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जब लोगों को संबोधित किया तो सिद्धू उनके पीछे खड़े थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें