न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरे पर जाएं, नीरव को वापस लेते आएं : कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 27 फरवरी को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान के दूसरे चरण के प्रारंभ में नरेंद्र मोदी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Feb 2018 9:08:12

PNB Scam : प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरे पर जाएं, नीरव को वापस लेते आएं : कांग्रेस अध्यक्ष

पंजाब नेशनल बैंक को अरबों रुपये का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी देश छोड़कर भाग गए हैं और इससे राजनीतिक दलों को राजनीति करने का एक बड़ा अवसर भी मिल गया है। कई पार्टियां एक-दूसरे के ऊपर इस घोटाले का दोष मढ़ रही हैं। वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 27 फरवरी को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान के दूसरे चरण के प्रारंभ में नरेंद्र मोदी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि "मैं सभी की तरफ से इस मोदी (प्रधानमंत्री) से अनुरोध करना चाहूंगा कि जब वह अपनी किसी विदेश यात्रा पर जाएं तो दूसरे मोदी (नीरव) को भी साथ में लेते आएं। हम अपनी गाढ़ी कमाई को वापस पाकर एक राष्ट्र के रूप में बड़े आभारी होंगे।"

राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री और नीरव के बीच तुलना करतें हुए कहा कि "नीरव मोदी हीरे बेचते हैं, जिसे वह सपने की वस्तु बताते हैं। वास्तव में, इसे कह सकते हैं कि उसने कई लोगों को सपने बेचे, जिसमें सरकार भी शामिल है, जो तब चैन की नींद ले रही थी, जब (नीरव ) मोदी जनता की मेहनत की कमाई लेकर भाग गया।" कांग्रेस नेता ने कहा, "कुछ साल पहले प्रधानमंत्री जी ने भी भारत की जनता को सपने बेचे थे। सपने जो अच्छे दिन के थे, सभी के खाते में 15 लाख रुपये देने के, दो करोड़ नौकरियां देने के, और भी कई सारे सपने।"

गांधी ने कहा कि लोगों ने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया था, क्योंकि उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे और सोचा था कि मोदी उन्हें नौकरियां देंगे।
उन्होंने कहा, "किसानों ने सोचा कि उनकी मेहनत को सम्मान दिया जाएगा और उनके उत्पादन को सही दाम मिलेगा, जनजातियों को लगा कि उन्हें उनकी जमीन का समान हिस्सा मिलेगा और उनकी परंपरा और संस्कृति सुरक्षित रहेगी।" राहुल ने कहा, "लेकिन इस सरकार के कार्यकाल के समाप्त होने के साथ ही यह स्पष्ट हो चुका है कि आशा, सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि देने के बजाए उन्होंने हमें केवल निराशा, बेरोजगारी, भय, नफरत और हिंसा ही दी है।"

उन्होंने कहा, "विजय माल्या और नीरव मोदी घोटाले से हमें यह पता चल चुका है कि यह सरकार भ्रष्टाचार को नहीं हटा सकती, बल्कि उसमें सक्रिय भागीदारी भी निभाती है।" राहुल ने मेघालय के 18.31 लाख मतदाताओं से अपील की कि वे लोकसभा सदस्य कोरनाड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को वोट न दें, क्योंकि एनपीपी भाजपा की बी-टीम के रूप में काम कर रही है।

उन्होंने कहा, "एनपीपी के जाल में नहीं फंसे।" राहुल ने ध्यान दिलाया कि मणिपुर में कैसे एनपीपी ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "वे मणिपुर में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं, जिसे भाजपा ने गैर कानूनी पैसे और ताकत के दम पर बनाई है। आज, मैं आपसे वादा करता हूं कि हम मणिपुर जैसी स्थिति मेघालय में नहीं होने देंगे। कांग्रेस की ओर से मैं आपको इसका आश्वासन देता हूं।"

मेघालय में सत्ता बरकरार रखने पर विश्वास जताते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस मेघालय में न्याय की मांग करने वाली हरेक आवाज को एकजुट करेगी।

नीरव के वकील ने कहा - 2जी घोटाले और बोफोर्स मामले की तरह यह केस भी बंद हो जाएगा

नीरव के वकील विजय अग्रवाल ने केस हाथ में लेने के बाद कहा है कि जांच एजेंसियां अदालत में कुछ भी साबित नहीं कर पाएंगी। अग्रवाल ने कहा कि 2जी घोटाले और बोफोर्स मामले की तरह यह केस भी बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी मीडिया में शोर मचा रही हैं लेकिन वह इन आरोपों को कोर्ट में साबित नहीं कर पाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत