न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या कांग्रेस पार्टी को ऊपर से नीचे तक बदलने वाले हैं? जवाब में राहुल गांधी ने बोली ये बातें...

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद रविवार को नवजीवन को दिए अपने पहले साक्षात्कार में कहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Dec 2017 6:31:28

क्या कांग्रेस पार्टी को ऊपर से नीचे तक बदलने वाले हैं? जवाब में राहुल गांधी ने बोली ये बातें...

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद रविवार को 'नवजीवन' को दिए अपने पहले साक्षात्कार में कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस में बड़े बदलाव होंगे और ऐसे चेहरे दिखेंगे, जो लोगों को उत्साहित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा "कांग्रेस को अभी काफी काम करना है। बहुत से ऐसे नए लोग हैं, जिन्हें हमें आगे लाना होगा। कांग्रेस में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, हमें ऐसी प्रतिभाओं को सही जगह देनी है। लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि कांग्रेस के खिलाफ एक सुनियोजित प्रचार अभियान चल रहा है, जिसका हमें डटकर मुकाबला करना है। हम देश को कांग्रेस का असली चेहरा दिखाना चाहते हैं। आने वाले दिनों में आप ऐसे लोगों को देखेंगे, जिन्हें देखकर आप उत्साहित हों, जिन्हें देखकर आप कह सकेंगे कि हां, देखो यह व्यक्ति आया है और मैं इसके साथ जुड़ना चाहता हूं। मैं भी ऐसे ही लोगों के साथ जुड़ना चाहता हूं, जो सभ्य हैं, सौम्य हैं और विचारों से मजबूत हैं। हमने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में काफी काम किया है। हम पार्टी में ज्यादा से ज्यादा नए, युवा, उत्साहित करने वाले और ऊजार्वान लोगों को लाना चाहेंगे। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि पुराने और अनुभवी लोगों के लिए कोई जगह नहीं होगी।"

क्या राहुल गांधी पार्टी को ऊपर से नीचे तक बदलने वाले हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "हां, दरअसल यह मेरी योजना नहीं है। यह कांग्रेस पार्टी की इच्छा है कि वह बदले, विकसित हो..मैं तो सिर्फ इसमें मदद करूंगा।"

लोगों में असुरक्षा और भय के माहौल का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "आज देश की मूल समस्या यह है कि हम देश के युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार पैदा नहीं कर पा रहे हैं। इससे युवाओं में गुस्सा बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षो में भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स यानी जीएसटी ने हकीकत में देश की अर्थव्यवस्था को पंगु बना दिया है। छोटे और मझोले कारोबारों और उद्योगों पर टैक्स की भारी मार पड़ी है। ऐसे में देश के लोगों में गुस्से की भावना भर गई है। इसके लिए बुनियादी काम करने पड़ेंगे। इससे पहले कि यह समस्या और गंभीर हो और लोगों का गुस्सा फूटना शुरू हो, इस समस्या का समाधान करना पड़ेगा।"

गुजरात में जातिवादी राजनीति के आरोप पर राहुल ने कहा, "हार्दिक एक पटेल हैं, जिग्नेश एक दलित हैं और अल्पेश एक ओबीसी। सभी समुदाय कांग्रेस के मंच पर एकजुट हुए हैं। ऐसे में आप हम पर जातीयता का आरोप कैसे लगा सकते हैं। ये सब हमारे मंच पर एक साथ हैं। दूसरी तरफ, पटेल आपसे नाराज हैं, ओबीसी आपसे खफा हैं और दलितों को आप पर गुस्सा है और आप कहते हैं कि आप यह चुनाव ओबीसी मुद्दे पर लड़ेंगे। फिर भी हमारे बारे में कहते हैं कि हम समाज को बांट रहे हैं। यह तो बहुत ही ताज्जुब की बात है।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत