न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना: के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कसा तंज, बताया - 'देश का सबसे बड़ा मसखरा'

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Sep 2018 9:29:29

तेलंगाना: के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कसा तंज, बताया - 'देश का सबसे बड़ा मसखरा'

तेलंगाना में चुनाव कराने के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के शुक्रवार को चर्चा करने की संभावना है। दरअसल, राज्य के मंत्रिमंडल ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश की है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग हर मंगलवार और शुक्रवार को कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिये बैठक करता है और अगली बैठक में इस दक्षिणी राज्य में चुनाव आयोजित करने का मुद्दा उठ सकता है। अधिकारी ने बताया, ‘‘अंतिम निर्णय से पहले त्योहार, परीक्षाएं और मौसम की स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।’’ गौरतलब है कि तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल जून 2019 तक था। तेलंगाना विधानसभा भंग कर दिए जाने की सिफारिश राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन द्वारा मंज़ूर कर लिए जाने के बाद राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बन चुके चंद्रशेखर राव ने यह दावा भी किया कि उनकी पार्टी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा, "हम चुनाव अकेले लड़ेंगे, लेकिन बेशक हम MIM (असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन - AIMIM) के मित्र हैं..."

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे, और उन्हें 'देश का सबसे बड़ा मसखरा' तक कह डाला. राज्य विधानसभा को भंग करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री ने कहा, "सभी जानते हैं राहुल गांधी क्या हैं... देश के सबसे बड़े मसखरे... पूरे देश ने देखा, वह किस तरह श्री नरेंद्र मोदी के पास गए, और उन्हें गले लगाया, और फिर किस तरह आंख मारी... वह हमारे लिए प्रॉपर्टी हैं... जितनी ज़्यादा बार वह (तेलंगाना) आएंगे, हम उतनी ही ज़्यादा सीटें जीतेंगे..." चंद्रशेखर राव ने कहा, "राहुल गांधी को कांग्रेस की दिल्ली सल्तनत विरासत में मिली है... वह कांग्रेस के दिल्ली साम्राज्य के कानूनी वारिस हैं... यही वजह है कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि कांग्रेस के, दिल्ली के गुलाम न बनें... तेलंगाना का निर्णय तेलंगाना में ही होना चाहिए..."


चंद्रशेखर राव के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

- कांग्रेस ने चंद्रशेखर राव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
- तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि टीआरएस ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। साथ ही उन्होंने राव पर चुनाव आयोग के साथ फिक्सिंग करने का भी आरोप लगाया।
- रेड्डी ने कहा कि विधानसभा भंग करने से पहले चुनाव आयोग की राव से क्या बात हुई। यह संदेह पैदा करता है क्योंकि एक सितंबर को ही आयोग ने वोटर लिस्ट में संशोधन करने का आदेश दिया था, जबकि यह प्रक्रिया जनवरी 2019 में की जाती।

‘टीआरएस से भाजपा का सीधा मुकाबला’

- भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और टीआरएस के बीच सीधा मुकाबला होगा।
- उन्होंने कहा कि भाजपा ही टीआरएस के लिए मुख्य चुनौती होगी, क्योंकि जनता कांग्रेस को अस्वीकार कर चुकी है।
- भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसके बाद शासन करने के लिए सकारात्मक एजेंडा है। तेलंगाना में त्रिकोणीय मुकाबला होता है तो निश्चिततौर पर भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल