न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी अब मेरे भी बॉस हैं : सोनिया गाँधी

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी को पार्टी प्रमुख की नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 08 Feb 2018 3:19:46

राहुल गांधी अब मेरे भी बॉस हैं : सोनिया गाँधी

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी को पार्टी प्रमुख की नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह अब उनके भी बॉस हैं। सोनिया गांधी ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता, राहुल गांधी के साथ उसी समर्पण के साथ काम करेंगे, जिस तरह से उन्होंने उनके साथ 19 साल के कार्यकाल में काम किया।

उन्होंने कहा, "हमने आपकी तरफ से व अपनी तरफ से नए कांग्रेस अध्यक्ष को चुना है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। वह अब मेरे भी बॉस हैं। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए और मैं जानती हूं कि आप सभी उसी समर्पण, उत्साह व वफादारी के साथ काम करेंगे, जिस तरह से मेरे साथ काम किया था।"

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के पुनरुत्थान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में पार्टी की बागडोर संभाली।

कांग्रेस पार्टी के 2017 में गुजरात विधानसभा चुनावों व जनवरी में राजस्थान उपचुनावों में अच्छे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा के आगामी चुनावों में सत्ता बरकरार रखेगी।

congress,rahul gandhi,sonia gandhi

उन्होंने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को गुजरात व राजस्थान चुनावों के लिए बधाई दी।

सोनिया ने कहा, "मुझे भरोसा है कि हम उनके नेतृत्व में पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।" उन्होंने कहा, "हमने गुजरात की कठिन परिस्थितियों में सराहनीय प्रदर्शन किया और हाल में हुए राजस्थान के उपचुनावों में बड़ी सफलता पाई। यह दिखाती है कि बदलाव की हवा आ रही है।"

सोनिया ने कहा, "मुझे यकीन है कि बहुत जल्द ही कर्नाटक के चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पुनरुत्थान को रेखांकित करेंगे।" गुजरात विधानसभा के चुनाव राहुल गांधी के पार्टी की कमान संभालने के कुछ दिनों बाद हुए थे। कांग्रेस ने 182 सीटों वाली विधानसभा में 80 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस का यह तीन दशकों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा।

राजस्थान उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी ने अलवर व अजमेर की दो लोकसभा सीटों व मंडलगढ़ की विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत